Skip to main content

सफलता के शिखर पर ‘फाल्गुनी नायर’

सफलता के शिखर पर ‘फाल्गुनी नायर’

आलेख- सुशील डोभाल

50 की उम्र में शुरू किया बिजनेस और 12 वर्षों में ही बन गयी 
सबसे अमीर महिला सीईओ, अब टाटा और मुकेश अम्बानी
 की कम्पनी को दे रहीं हैं कड़ी चुनौती. 
दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मुकेश अंबानी और रतन टाटा को भी अगर कोई ऐसी भारतीय महिला सीधी टक्कर दे दे जिसने केवल 12 वर्षों में उद्योग जगत में अपना साम्राज्य खड़ा कर दिया हो तो आपको हैरानी होना लाजमी है. इस महिला ने जो स्टार्टअप शुरू किया उसके आगे भारत ही नहीं दुनियाभर के बड़े बड़े उद्योगपति भी पीछे रह गए. ये कहानी है नायकाकी फाउंडर और 'स्टार्टअप क्वीन' के नाम से विख्यात  फाल्गुनी नायर की, जो कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, एमडी और सीईओ हैं. अपनी मेहनत के दम पर फाल्गुनी नायर बहुत कम समय में न केवल सफलता के शिखर पहुंची हैं बल्कि  भारत की सबसे अमीर महिला सीईओ भी बनी हैं. आइये डालते हैं 'स्टार्टअप क्वीन' की सफलता की कहानी पर एक नजर.
भारत हमेशा से उद्यमियों का देश रहा है. सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर अंग्रेजों के शासन तक इतिहास पर नजर डालें तो यह धरती हमेशा दुनिया के लिए एक व्यापार के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रही है. इतना ही नहीं, यहां के उद्योगपतियों ने विदेशों में जाकर भी भारत का खूब मान बढ़ाया है. अब इस कड़ी में एक महिला उद्योगपति फाल्गुनी नायर भी शामिल हो गई है. नायकाकी फाउंडर फाल्गुनी नायर अपनी कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, एमडी और सीईओ भी  हैं. कॉस्मेटिक्स सेक्टर में काम करने वाला उनका ब्रांड ‘Nykaa’ आज देश के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक है. उनका ब्रांड टाटा ग्रुप की कॉस्मेटिक ई-रिटेलिंग साइट टाटा क्लिकऔर मुकेश अंबानी के रिलायंस समर्थित ब्यूटी ब्रांड टिराको कड़ी चुनौती दे रहा है
19 फरवरी, 1963 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मीं फाल्गुनी पेशे से एक इंवेस्टमेंट बैंकर रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा न्यू एरा पब्लिक स्कूल मुंबई से पूरी की, वह सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से स्नातक हैं और उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से एमबीए भी किया है. उन्होंने 1987 में संजय नायर से शादी की, जिनसे उनकी मुलाकात कमर्शियल एंटरप्राइज स्कूल में हुई थी। उसके पिता एक छोटे बीयरिंग कम्पनी के मालिक थे और  पिता ने ही उन्हें हमेशा बड़ा बिजनेस खड़ा करने के सपने दिखाए थे.
फाल्गुनी नायर के  पति संजय नायर , कोह्लबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स के सीईओ हैं. इनके एक पुत्री अद्वैत नायर और पुत्र अंचित नायर हैं। अद्वैत नायर और अंचित दोनों जुड़वाँ भाई-बहिन हैं. अद्वैत नायका फैशन की  सीईओ हैं, जबकि अंचित नायका में ब्यूटी ई-कॉमर्स के सीईओ हैं। दोनों भाई-बहन नायका में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर पदों पर भी तैनात हैं. अद्वैत येल और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्रा रहीं  हैं. बेन एंड कंपनी में एक एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, अद्वैत नायर ने अपनी मां फाल्गुनी नायर के साथ नायका की सह-स्थापना की और इसके विस्तार में सक्रिय रूप से योगदान दिया। अद्वैत ने 2018 में नायका फैशन के लॉन्च का नेतृत्व किया, जो नायका ब्रांड के भीतर एक नया वर्टिकल है। दूसरी ओर अंचित ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।  अंचित नायर ने मॉर्गन स्टेनली में लगभग सात साल काम किया हैं और मीडिया और टेलीकॉम बैंकिंग के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचे। अंचित ने अपनी अरबपति मां और बहन के साथ मिलकर 2021 से Nykaa.com की कमान संभाली। डीएनए इंडिया के अनुसार, नवंबर 2022 तक नायका का कारोबार 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.08 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया था ।
फोर्ब्स की रियल टाइम रिच लिस्ट के मुताबिक भारत की 13 अरबपति महिला उद्यमियों में फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है. कंपनी के फैसले लेने में सीधी भूमिका रखने वाली वह इकलौती सीईओ बिजनेस वुमन हैं. इस तरह वह देश की सबसे अमीर महिला सीईओ भी हैं. फाल्गुनी नायर ने कम उम्र में ही बिजनेस शुरू करके ये सफलता हासिल की हो तो ऐसा बिलकुल नहीं है. नायका की नीव डालने से पहले वह 20 वर्षों तक इंवेस्टमेंट बैंकिंग और ब्रोकिंग सेक्टर में काम कर चुकी हैं. उसके बाद 50 की उम्र के करीब पहुँचने पर उन्होंने नौकरी को  अलविदा कहकर खुद का बिजनेस शुरू किया. इस तरह उन्होंने Nykaa की नींव अब से केवल 12 साल पहले यानि 2012 में डाली, और आज जब वह 61 वर्ष की उम्र छू रही हैं, तब वह देश की सबसे सफल महिला व्यवसायी में से एक हैं.
      फाल्गुनी नायर का नायका ब्रांड कॉस्मेटिक्स की ई-रिटेलिंग करता है. लेकिन ये ब्रांड सिर्फ ई-कॉमर्स साइट तक सीमित नहीं है. ये अपने खुद के लगभग 35,000 प्रोडक्ट बनाता है. कंपनी ने सेलिब्रिटी और अन्य इंफ्लूएंसर के साथ मिलकर करीब 800 क्यूरेटेड ब्रांड का ढांचा तैयार किया है. वहीं देशभर में कंपनी 100 से अधिक स्टोर भी चलाती है. 2012 में स्थापित एक प्रमुख सौंदर्य और जीवन शैली खुदरा कंपनी नायका के साथ सार्वजनिक होने पर फाल्गुनी नायर नवंबर 2021 में अपनी कंपनी के आईपीओ के बाद भारत की सबसे धनी स्व-निर्मित महिला उद्यमी बन गईं।
      वह फोर्ब्स एशिया पावर बिज़नेस वुमन लिस्ट 2019 की चार भारतीय बिज़नेस महिलाओं में से एक है. उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्टअप अवार्ड्स 2017 में 'वुमन अहेड' पुरस्कार, वोग इंडिया, कॉर्पोरेट एक्सीलेंस 2019 के लिए इकोनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड, बिज़नेस वुमन ऑफ द ईयर 2019, अर्नस्ट और यंग द्वारा स्टार्ट-अप पुरस्कार वर्ष 2019 जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड भी उनके नाम दर्ज हैं. इसके साथ ही ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021, ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इंडिया अवार्ड्स 23 तीसरे संस्करण का खिताब भी उन्हें दिया गया है।  कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थी वुमेन लिस्ट 2023  के मुताविक फाल्गुनी खुद के दम पर भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं. फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है. वर्तमान में, वह फोर्ब्स की भारत की 100 सबसे अमीर सूची में 88वें  स्थान पर हैं.
      फाल्गुनी नायर ने भारतीय महिलाओं की खूबसूरती को निखारने को अवसर के तौर पर देखा और 2012 में ब्यूटी-वेलनेस प्रोडक्ट बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। फाल्गुनी नायर का यह वेंचर पहले दिन से ही काफी सफल रहा, जल्द ही यह फैशन प्रोडक्ट के प्लेटफॉर्म के रूप में पापुलर कंपनी बन गई। 2014 में सिकोइया कैपिटल इंडिया ने नायका में 1 मिलियन डॉलर का निवेश किया। इसके बाद कई निवेशकों ने कंपनी में पैसा लगाया. धीरे-धीरे कंपनी को विस्तार दिया जाने लगा। फाल्गुनी नायर इस वक्त भारत की सबसे अमीर महिला सीईओ हैं। फाल्गुनी के पास हर महिला के लिए एक विचार है। वह अपने तरीके से रूढ़िवादिता को ख़त्म कर रही हैं. वह सोचती है कि उद्यम नेटवर्क और समग्र रूप से समाज की मानसिकता को बदलने की आज जरूरत है।
संदर्भ सूची-
विकिपीडिया
navbharat_times.com
forbes.com
व्यापारजगत डॉट कॉम
Picture-     facebook.com
Picture Background- https://stock.adobe.com/

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...