Skip to main content

Praveshotsav 2024-25: राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में 1 मई को आयोजित होगा प्रवेशोत्सव, प्रत्येक विकासखंड में कार्यक्रम के सफल संचालन और अनुकरण के लिए निदेशालय स्तर से अधिकारियों को सौंपे गए यह दायित्व

Praveshotsav Template 2024-25
Report by Sushil Dobhal- राज्य के समस्त राजकीय विद्यालय में नामांकन दर बढ़ाने की उद्देश्य से 1 में को प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा। निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्व्याल ने नहीं समस्त अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम की सफल संचालन और अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विकासखंड के लिए निदेशालय स्तर से विभागीय अधिकारियों को दायित्व बांटे गए हैं। यह कार्यक्रम अप्रैल माह में आयोजित किया जाना था किंतु लोकसभा सामान्य निर्वाचन के कारण अब इसे 1 में को आयोजित किया जा रहा है।
    निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण ने कहा है कि विगत वर्ष की भांति शैक्षिक सत्र 2024-25 में विद्यालयी शिक्षा में नामांकन वृद्धि हेतु प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस कार्यालय के पत्रांक अकादमिक तीन/8/4244-53/2022-23, दिनांक 28 मार्च 2023 के द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में बच्चों के अधिकतम नामांकन के लिए ठोस प्रयास किये जायं तथा इस हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्ययोजना तैयार करते हुए अधिक से अधिक छात्र नामांकन करने की कार्यवाही की जाय। इस सन्दर्भ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छात्र नामांकन वृद्धि हेत प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाना है। वर्तमान में सामान्य लोकसभा निर्वाचन होने के कारण इस वर्ष 01 मई 2024 को आयोजित किया जायेगा।
    जारी निर्देशों के मुताबिक उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक उनके सेवित क्षेत्र में स्थित ऐसे बच्चों को चिन्हित करेंगे जो कक्षा 5 में अध्ययनरत हों एवं उन्हें अपने विद्यालय में प्रवेश दिलायेंगे। नव प्रवेशित बच्चों का उनके अभिभावकों के साथ स्वागत करेंगे। प्रवेशोत्सव के दिन विद्यालय में विद्यालय प्रबन्ध समिति, अध्यापक अभिभायक समिति एवं स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित कर शैक्षिक योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ विद्यालय विकास योजना पर विचार-विमर्श करेंगे। इसी दिन क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा छात्रों को शिक्षा की गुणवत्ता अभिवृद्धि के लिए शासन व विभाग द्वारा किये जा रहे क्रियाकलापों एवं शासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दिये जा रहे प्रोत्साहनों के बारे में अवगत कराया जाए। सम्भव हो तो प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की जाए। प्रत्येक हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने सेवित क्षेत्र के विद्यालयों की कक्षा-1, 6, 9 तथा 11 के साथ-साथ अन्य कक्षाओं में प्रवेशोत्सव के दिन होने वाले नामांकन का अनुश्रवण करेंगे।
    सभी उपशिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उक्त प्रारूप पर अपने विकासखण्ड की सूचना दिनांक 01 मई 2024 को अपराह्न 02 बजे तक सम्बन्धित मुख्य शिक्षा अधिकारी को व मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद की विकासखण्डवार संकलित सूचना सम्बन्धित मण्डलीय अपर शिक्षा निदेशक (मा०) को अपराह्न 03 बजे तक अनिवार्यतः प्रेषित करेंगे।
    दोनों मण्डलीय अपरनिदेशक (मा०) मण्डल की संकलित सूचना दिनांक 01 मई 2024 को सांय 04 बजे तक निदेशक, अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराण्ड, देहरादून की ईमेल आई०डी० dirart.edu@gmail.com तथा UKsiemat@gmail.com पर अनिवार्यतः भेजेंगे। सभी नोडल अधिकारी अकादमिक वर्ष 2024-25 में संचालित होने वाले मिशन कोशिश का भी अनुश्रवण करेंगे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...