Skip to main content

World Earth day 2024: विश्व पृथ्वी दिवस पर नरेंद्र नगर में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों शिक्षकों और अधिकारियों ने ली पृथ्वी के संरक्षण की शपथ।


सीईओ टिहरी गढ़वाल - शिव प्रसाद सेमवाल 
रिपोर्ट सुशील डोभाल- विश्व पृथ्वी दिवस पर नरेंद्रनगर स्थित पालिका हाल मे विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से छात्र-छात्राओं सहित उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभा कर पर्यावरण संकट पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों और अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
    कार्यक्रम में मुख्य अतथि मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के महत्व के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है। इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविदों के जरिए पता चलता है। यह दिन पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र पर मानव गतिविधि के प्रभावों पर विचार करता है, व्यक्तियों और समुदायों से पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने और हरित भविष्य के लिए पहल का समर्थन करने का आग्रह करता है। धरती माता हर आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त सामग्री प्रदान करती है, लेकिन हर आदमी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं।
      मुख्य अतिथि के स्वागत में नरेंद्रनगर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।प्रतियोगिता में भूमंडलीय उष्मीकरण का प्रभाव पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर,पेंटिंग, विज्ञान व गीत एवं नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवल धार की कु० श्रेया बागड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल नरेंद्रनगर की कु० प्रीति ने द्वितीय व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसमोली की कु०कल्पना रमोला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
   पेंटिंग प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की कुमारी राधिका गुसाईं ने पहला,जबकि बालिका इंटर कॉलेज चंबा की कुमारी आरती डिमरी ने दूसरा और हाई स्कूल लोयल दोगी की कुमारी साधना पुंडीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान गीत एवं ड्रामा में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवल धार ने पहला व श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल नरेंद्रनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अदिति ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तथा दर्शन पुंडीर ने गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की टीम का नेतृत्व किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने अपने सार गर्वित संबोधन में विश्व पर्यावरण दिवस के मायने सविस्तात समझाते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सुख-शांति से जीवन बिताने के लिए वायु, जल, प्रकाश, खनिज, पदार्थ, फलदार वृक्ष व अनेकों औषधीय वनस्पतियां उपहारस्वरूप दी हैं, सवाल यह पैदा होता है कि हम मानव जाति होने के नाते, प्रकृति के इन उपहारों को कितनी सीमा तक संरक्षित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज यही विचारणीय बिंदु है। और समूचे विश्व का ध्यान इस ओर गया है।
    प्रतियोगिता को संपन्न कराने में संयोजक अलख नारायण दुबे के अलावा, मचं संचालक पंकज ड्यूंडी, अनिल कुकरेती, उपमा उनियाल , पुष्पा रावत, मोनिका बिष्ट, सुशील डोभाल, सुधांशु डोभाल, अमित शर्मा, रोशन बिजल्वाण,जगदंबा प्रसाद डोभाल,विनोद बघेल,आलोक गौतम, दिनेश कुमार, डॉक्टर सुमन रावत, शशांक आदि मौजूद थे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...