Principal direct recruitment: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ शुरू करेगा बड़ा आंदोलन, नरेंद्रनगर में संपन्न हुई जनपद कार्यकारणी की बैठक में लिया यह निर्णय

Himwant Educational News: राजकीय शिक्षक सघ प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में बड़ा आदोलन शुरू करेगा। यह आंदोलन सीधी भर्ती के निर्णय के वापस लिए जाने तक जारी रहेगा। 
   प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती कराने के सरकार के निर्णय के खिलाफ राजकीय शिक्षक अब आर पार की लड़ाई का मन बना रहा है। जिलों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजकीय शिक्षक संघ की टिहरी जिला इकाई की इस संबध में शुक्रवार को नरेंद्रनगर में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय हुआ है।
हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।
  जिलाध्यक्ष दिलबर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानाचार्य के पदों को पूर्व की तरह प्रमोशन से भरने की मांग की गई। वक्ताओं ने 13 मई को प्रस्तावित बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी को इस पर निर्णय लेने की अपील की है। बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री बुद्धि प्रसाद भटट ने प्रांतीय कार्यकारिणी से मिले दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संघ प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती का आरंभ से ही विरोध करता आ रहा है।
   बैठक में स्कूलों को कोटिकरण समेत तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर जिला इकाई के संरक्षण लक्ष्मण सिंह रावत, उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह पंवार, संयुक्त मंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट, जिला संगठन मंत्री सुनील राज कंडारी, आय व्यय निरीक्ष गिरीश चंद्र पैन्यूली, प्रदीप उनियाल, कीर्तिनगर ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश बलूनी, मंत्री संदीप मैठाणी, चंबा के अध्यक्ष अरविंद कोठियाल, मंत्री सुरेंद्र शाह, उपाध्यक्ष सुनील असवाल, जाखणीधार के मंत्री अनूप बगियाल, भिलंगना के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, मंत्री दाताराम पूर्वाल, प्रतापनगर के अध्यक्ष नीरज पैन्यूली, मंत्री लवजीत पैन्यूली, देवप्रयाग के अध्यक्ष दयासागर उनियाल, थौलधार के विजय गुसाईं मोहन चौहान, अशरफी ठाकुर, विनोद नेगी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।