Skip to main content

Translate करें.

Summer Camp: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन में स्कूली बच्चों का राज्य स्तरीय 10 दिवसीय समर कैंप हुआ संपन्न, छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुई अनेक गतिविधियों,

Himwant Educational News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन में एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण के दिशा निर्देशन में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप बुधवार को संपन्न हो गया। समर कैंप में शामिल 494 स्कूली बच्चों ने इस दौरान अनेक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरु ने स्कूली बच्चों का खूब उत्साह बढ़या। उन्होंने स्कूली बच्चों को कठोर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया।
   विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा 28 में से 5 जून तक राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन में स्कूली बच्चों के लिए राज्य स्तरीय समर कैंप का आयोजन किया गया। Summer camp में राज्य के विभिन्न विद्यालयों से कुल 494 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने आर्ट और क्राफ्ट, नृत्य, गायन, वादन, साहित्य, थिएटर, मीडिया, फोटोग्राफी, तीरंदाजी, खेलकूद और विज्ञान संबंधी गतिविधियों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
    इस अवसर पर निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्बयाल ने प्रतिभागी बच्चों का खूब उत्साह बढ़ाया और उनके साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जहां स्कूली बच्चों को टीम वर्ग के लिए प्रेरित किया जा सकता है वही बच्चों के मन में रचनात्मकता का भी विकास तेजी से होता है। समापन के मौके पर समर कैंप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरु ने बच्चों के साथ अपनी अनुभव बताते हुए उन्हें कठोर परिश्रम के साथ अपनी लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को स्कूल बैग और प्रमाण पत्र भी भेंट किए।
श्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को यहां मिलेंगे निदेशक माध्यमिक शिक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल और प्राचार्य डायट नई टिहरी द्वारा नमूना हस्ताक्षरित्र प्रमाण पत्र।
  समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों की दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच भी की गई। निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण ने समर कैंप के आयोजन की सहयोगी संस्थाओं हंस फाउंडेशन, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, लभ्य, रूम टू रीड, आसरा ट्रस्ट, आदि का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर अपर निदेशक एससीईआरटी श्री अजय कुमार नौडियाल, अपर निदेशक महानिदेशालय ललित मोहन चमोला, संयुक्त निदेशक आशा रानी पैन्यूली, कंचन देवराडी, पदमेंद्र सकलानी, सीईओ देहरादून प्रदीप कुमार रावत, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता भट्ट, प्राचार्य डायट देहरादून राकेश जुगरान, कैलाश डगवाल, डॉ विनोद ध्यानी, रविदर्शन तोपाल, मनोज बहुगुणा, रमेश पंत, डा मदन मोहन उनियाल, डा जगमोहन बिष्ट,  डा मनोज कुमार शुक्ला, डा सुनील भट्ट, रघुवीर बिष्ट, प्रमोद कुमार, सुनील पुरोहित, वीरेंद्र पंवार, अजय त्रिपाठी, अमन आर्य, रोहित सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मोहन बिष्ट द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers