Skip to main content

Tehri Kitab Kauthig: बाल लेखन कार्यशाला में 64 बच्चों ने बनाई हस्तलिखित पुस्तकें, हस्तलिखित पत्रिका टिहरी दर्पण व दीवार पत्रिकाओं का हुआ लोकापर्ण

Hemlata Bhatt, Principal DIET New Tehri 
टिहरी किताब कौतिक के पहले चरण में राजकीय बालिका इंटर कालेज बौराड़ी में अल्मोड़ा से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी,भारत ज्ञान विज्ञान समिति, क्रिएटिव उत्तराखंड तथा शिक्षा विभाग टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में 15 जुलाई से आयोजित बाल लेखन कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने कहा कि मोबाइल संस्कृति के आज के दौर में बच्चे हम बड़ों से अधिक जानते हैं। मोबाइल, कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के मामले में आज के बच्चे बड़ों से आगे हैं। उनकी प्रतिभा को अवसर दिया जाना समय की जरूरत है। 
  समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा विनोद कुमार ढौढियाल ने कहा कि गैर शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों को मंच प्रदान करती है। उन्होंने  कहा कि बच्चे पुस्तकें नहीं पढ़ रहे हैं, बच्चे मोबाइल से चिपके रहते हैं ऐसा कहकर हम बच्चों को दोष नहीं दे सकते हैं। इसके लिए हम बड़े लोग जिम्मेदार हैं। वक्ताओं ने कहा कि एक साहित्यकार, शिक्षक व साहित्यकार बतौर हम बड़े लोग पुस्तकें पढेंगे, पुस्तकें खरीदकर घर पर ले जाएंगे तो बच्चे जरूर पुस्तकों को पढ़ेंगे। बच्चे अभिभावकों व अपने शिक्षकों से काफी कुछ सीखते हैं। हम बड़े लोग पठन-पाठन की आदत बनाएंगे तो बच्चे अपने आप इस संस्कृति को अपनाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी एस पी सेमवाल ने कहा कि  कई लोग किताब पढने के लिए समय नही होने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घंटों तक मोबाइल पर चिपके रहते हैं पर किताब पढने के लिए उनके पास समय नहीं होता है। उन्होंने कहा  दांत साफ करने, पूजा की पुस्तक पढ़ने, दूध पीने, घूमने व योग करने जैसी कई अच्छी आदतें हमारी दिनचर्या में  शामिल हैं। इसी प्रकार हमें किताब पढने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। 
       समारोह में बालप्रहरी, बाल मन, बाल वाटिका, बालिका स्वर, नवांकुर, मेरी पुस्तक, अमर ज्योति, जगमग ज्योति आदि नामों से  बच्चों द्वारा तैयार  64 हस्तलिखित पुस्तकों की  प्रदर्शनी विशेष आकर्षण  का केंद्र रही।  कार्यशाला के  सभी प्रतिभागी बच्चों ने मेरा परिचय, मेरे जीवन की घटना, यात्रा वृतांत, चुटकुले, पहेलियां, गढ़वाली गीत, मेरा गांव, गांव में पाए जाने वाले पेड़ पौधे आदि विषयों को जोड़ते हुए लगभग 15 पृष्ठ की पुस्तक तैयार की गई। कार्यशाला में प्रत्येक बच्चे की रचना को जोड़ते हुए आनंदमणी पैन्यूली के संपादन में तैयार हस्तलिखित पत्रिका ‘टिहरी दर्पण’ भी अनूठा प्रयोग था। कार्यशाला के समाचार व बच्चों की रचनाओं को जोड़ते हुए  बाल दर्पण,टिहरी दर्पण, बाल संसार, चिल्डन टाइम्स,  बाल विचार नाम से तैयार 5  दीवार पत्रिकाओं का  लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर आयोजित बाल कवि सम्मेलन में  बच्चों ने  नई टिहरी, मेरा गांव, भोजन की बरबादी, फूल, तितली, बादल, कंप्यूटर, फास्ट फूड आदि विशयों पर स्वरचित कविताएं सुनाई। बाल कवि सम्मेलन का संचालन सेंट  एंथनी पब्लिक स्कूल मोलधार की कक्षा 8 की छात्रा  इप्शिता चमियाल ने किया। अध्यक्षता  कक्षा  की छात्रा हरप्रीत कौर  ने की । इस अवसर पर कक्षा 7 की छात्रा दीपशिखा रावत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। 
   कार्यक्रम की शुरूआत ‘ज्ञान का दीया जलाने’ समूह गीत से हुई। वर्तमान में मोबाइल संस्कृति पर कड़ा प्रहार करते हुए बच्चों न ‘मोबाइल टन टनाटन टन’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पुस्तकों को दोस्त बनाने की अपील की । बच्चों ने मैं तुमको विश्वास दू आदि समूह गीत भी प्रस्तुत किए।  आदर्श बधानी तथा  मानसी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी   बतौर पुरस्कार  में बालसाहित्य  उपहार में दिया गया।    समारोह को  बालप्रहरी संपादक उदय किरौला, हेम रावत, आनंदमणी पैन्यूली, कमल सिंह  महर आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रकाश पांडे, महिपाल नेगी, वीर सिंह रावत, सुशील डोभाल प्रमोद पैन्यूली, अंतरिक्ष,, अंजली बहुखंडी, सुनीता बिष्ट, देवेंद्र नौटियाल, इंदु कोठारी, अभिषेक शुक्ला, आदि उपस्थित थे। अंत में किताब  कौतिक आयोजन समिति के संयोजक हेम पंत ने  किताब कौतिक के पहले चरण में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए 20 व 21 जुलाई को नगरपालिका नई टिहरी में आयोजित किताब कौथिग के लिए सभी को आमंत्रित किया।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...