Skip to main content

Tehri Kitab Kauthig: मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने की 'टिहरी किताब कौथिग' में सहयोग की अपील, देश भर के कई साहित्यकार और प्रकाशक पहुंच रहे हैं टिहरी के इस अनोखे उत्सव में, स्कूली बच्चों को जरूर करवाएं प्रतिभाग

SP Semwal, CEO Tehri Garhwal 
टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने आगामी 20 और 21 जुलाई को आयोजित होने वाले 'टिहरी किताब कौथिग' के आयोजन के लिए नगर के शैक्षिक संस्थानों, अभिभावकों, शिक्षकों और आमलोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस अनोखे कार्यक्रम में जहां स्कूली बच्चों को करियर काउंसलिंग के साथ अपनी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा वहीं उभरते लेखको और साहित्यकारों को भी एक बेहतर मंच मिल पाएगा। 
   साहित्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति के उत्सव 'टिहरी किताब कौथिग' में प्रतिभाग करने के लिए देश के कई प्रसिद्ध प्रकाशक और साहित्यकार टिहरी में जुटने शुरू हो गए हैं। इस अनोखे पुस्तक मेले में देशभर के सौ से अधिक साहित्यकार, लेखक, इतिहासकार, कवि, रंगकर्मी और गीतकार टिहरी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में जहां 60 से अधिक प्रसिद्ध प्रकाशकों की हजारों पुस्तक पाठकों और आमलोगों के लिए उपलब्ध रहेगी वहीं साहित्यिक परिचर्चा, नेचर वॉक और स्कूली बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग के साथ ही काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम वे आयोजित होंगे।
   मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने नगर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानो, शिक्षकों, अभिभावकों और आमलोग से 'टिहरी किताब कौथिग' के आयोजन में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल की ओर से प्रवक्ता डॉ० वीर सिंह रावत, सुशील डोभाल, सुशील कोटनाला, सहायक अध्यापक आनंदमणि पैन्यूली, राकेश चौहान, सरस्वती पैन्यूली, रेश्मा रावत, सुमन प्रकाश बडोनी, सीमा नौटियाल, राम सिंह कुट्टी आदि अपना योगदान देंगे। इस कार्यक्रम में अनेक गतिविधियों के साथी स्कूली बच्चों के लिए उपयोगी एवं निशुल्क कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से स्कूली बच्चों को इन कार्यशालाओं में प्रतिभाग करवाने की भी अपील की है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...