School Education: बेसिक शिक्षक भर्ती से बाहर होंगे ब्रिज कोर्स के साथ टीईटी प्रथम वाले अभ्यर्थी

Report by- Sushil Dobhal
Himwant Educational News: 
शिक्षा विभाग में बीएड ब्रिज कोर्स के साथ टीईटी प्रथम योग्यताधारी अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे। वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में ब्रिज कोर्स करने वाले लोग शासन पर दबाव बनाकर, इसमें शामिल होना चाह रहे थे। इसके बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में शासन से निर्देश मांगे गए थे। इसके क्रम में अब अपर सचिव एमएम सेमवाल की ओर से निदेशालय को पत्र भेजकर जिलों में चल रही भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलित सेवा नियमावली, उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली 2012 के प्रावधानों के अनुसार ही कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Comments