Skip to main content

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, इंटर कॉलेज लेक्चरर पदों के लिए कर लें आवेदन, आवेदन की प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी इस लिंक पर-

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-सी सेवा (सामान्य शाखा और महिला शाखा) सहित 613 लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अक्तूबर से शुरू हो चुके है। आवेदन विंडो 20 दिनों के बाद 7 नवंबर, 2024 को बंद हो जाएगी। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन 19 से 28 नवंबर तक किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 172.30 रुपये
एससी, एसटी- 82.30 रुपये
पीडब्ल्यूडी- 22.30 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और स्क्रीनिंग टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

पात्रता मानदंड
यूकेपीएससी के लेक्चरर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा।
  • शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण
  • राष्ट्रीयता भारतीय निवासी होना चाहिए
  • आयु सीमा न्यूनतम: 21 वर्ष

ऐसे करें आवेदन
  • आधिकारिक पोर्टल psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आवेदकों को “भर्ती अधिसूचना” विकल्प पर जाना होगा।
  • पीडीएफ  “उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह 'सी') सेवाएं सामान्य / महिला शाखा परीक्षा -2024” खोलें और इसे ध्यान से पढ़ें।
 “आवेदन करने के लिए लिंक” पर क्लिक करें
अब आवेदकों को अपना पंजीकरण पूरा करना होगा या जो आवेदक पहले से पंजीकृत हैं वे अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं।
  • अपना आवेदन पत्र सही विवरण के साथ पूरा करना होगा।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें।
आवेदन के लिए यहां टच करें

Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...