Skip to main content

Youth festival: जाखणीधार में संपन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव, स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

Report by- Lalita Rawat, 
PM SHRI GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal 

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे नृत्य, लोकगीत, भाषण, पेंटिंग, और कहानी लेखन आदि संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 
    विकासखंड जाखणीधार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में सामूहिक एवं एकल लोकनृत्य, लोकगीत, भाषण, पेंटिंग, कहानी लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे युवा-युवतियों एवं स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समूह गान में राजकीय इंटर कलेज अंजनीसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट ने द्वितीय और पीएम श्री राजकीय इंटर कलेज जाखणीधार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में राजकीय इंटर कालेज अंजनीसैन ने प्रथम और बड़कोट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आयोजको ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वले सभी स्कूली बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए। कार्यक्रम में युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि दिनेश सेमवाल, सीताराम भट्ट, बीओपीआरडी संजय लिंगवाल, रजनीश नौटियाल, आशीष सेमल्टी, सोहन नटियाल, प्रवक्ता ललिता रावत और किरण नगी सहित कई लोग मौजूद थे।


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...