Skip to main content

School Education Uttarakhand: राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का होगा नए सिरे से कोटीकरण, अगले सत्र में कोटीकरण के आधार पर होंगे शिक्षकों के ट्रांसफर

राज्य के सरकारी स्कूलों के कोटिकरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सभी डीएम को ब्लॉक से जिला स्तर तक स्कूलों का सुगम और दुर्गम के रूप में कोटीकरण शुरू करने के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि अगले वर्ष तबादला सत्र में शिक्षकों के तबादले नए कोटीकरण के आधार पर ही किए जाएं।
सोमवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी डीएम और शिक्षा अधिकारियों के साथ इस संबंध में वर्चुअल बैठक की गई थी। इसमें स्पष्ट दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। जिला स्तर के बाद मंडल और राज्य स्तर पर बेसिक, जूनियर, माध्यामिक स्कूलों का कोटीकरण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिलास्तरीय कमेटी को जल्द से जल्द कोटीकरण की प्रक्रिया को शुरू करने को कहा गया है। कोशिश की जा रही है अगले वर्ष तबादला सत्र में शिक्षकों के तबादले नए कोटीकरण के आधार पर ही किए जाएं।
बेसिक शिक्षक भर्ती की अंतिम काउंसलिंग पर फैसला 25 को
शिक्षा मंत्री ने बताया कि बेसिक शिक्षकों के 2906 पदों पर जारी भर्ती में अब तक चार मर्तबा काउंसलिंग हो चुकी है। दो हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति आदेश जारी हो चुके हैं। चौथी काउंसलिंग में चुने गए अभ्यर्थियों को आठ नवंबर को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इन सभी का ज्वाइनिंग का अवधि 23 नवंबर तक पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद रिक्त पद और ज्वाइन न करने वालों की जांच की जाएगी। जिन्होंने ज्वाइन नहीं किया गया होगा, उनके पदों को रिक्त मान लिया जाएगा। अंतिम काउसंलिंग की तारीख 25 नवंबर को घोषित कर दी जाएगी।
शिक्षक कोर्ट केस वापस लें तो फौरन प्रमोशन: शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की अधिकांश मांगों पर कार्यवाही की जा चुकी है। प्रमोशन का विषय पिछले कुछ समय से लंबित है। शिक्षकों के सीनियरटी विवाद की वजह से ये प्रकरण हाईकोर्ट के विचाराधीन है। न्यायिक विचाराधीन होने की वजह से सरकार इसमें हस्तक्षेप करने की स्थिति में नही है। यदि शिक्षक अपने कोर्ट केस वापस ले लेते हैं तो सरकार प्रमोशन करने में जरा भी देर न लगाएगी। सभी शिक्षक संगठनों के साथ 22 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में एक बार फिर से शिक्षकों को इस बाबत प्रस्ताव दिया जाएगा।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...