Skip to main content

DIET नई टिहरी में भारतीय विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान संस्थान पुणे के सहयोग से STEM की तकनीक एवं नवीनतम शैक्षणिक उपकरणों के उपयोग पर तीन दिवसीय iRISE कार्यशाला हुई शुरू

Report by- Sushil Dobhal
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा विज्ञान और गणित शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान संस्थान पुणे (IISER Pune) द्वारा STEM के तकनीकों एवं नवीनतम शैक्षणिक उपकरणों का उपयोग कर विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान की अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों को iRISE (Inspiring India In Research Innovation In STEM Education) कार्यक्रम के अंतर्गत 03 दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक विकास कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान, टिहरी गढ़वाल में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट कोऑर्डिनेटर डॉ. मनवीर सिंह नेगी द्वारा किया गया। कार्यशाला में IISER पुणे से पंकज यादव भी उपस्थित थे।
05 से 07 फ़रवरी तक चलने वाले इस कार्यशाला में फेस 2 के प्रशिक्षित टिहरी जिले के 4  Innovation Champions (ICs)  दलबीर चंद रमोला, गौतम सिंह पुण्डीर, विनोद बडोनी और कोमिका द्वारा रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी एवम स्टेम शिक्षण से सम्बन्धित नवीन तकनीकियों, एवम रुचिवर्धक शिक्षण पद्धतियों पर टिहरी के 9 विकासखंडों से उपस्थित विज्ञान एवम गणित के 58 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
     इस तीन दिवसीय कार्यशाला में विज्ञान और गणित की कई रोचक गतिविधियाँ कराई जाएगी। प्रथम दिवस में श्रीमती कोमिका द्वारा गणित में क्षेत्रफल और परिमाप के विषय पर, श्री दलबीर चंद रमोला द्वारा हमारे आसपास केमिस्ट्री और रासायनिक बंध और श्री विनोद बडोनी द्वारा पारितंत्र, फ़ूड एवम परिस्थिकी पर तथा तृतीय दिवस पर श्री गौतम सिंह पुण्डीर द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स पर रुचिकर गतिविधियों द्वारा शिक्षण विधियों को समझाया गया। उक्त प्रशिक्षण में रटने की जगह समझने की प्रवृति को प्राथमिकता दी गई है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...