Skip to main content

Primary Teachers Promotion: टिहरी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 160 शिक्षकों की हई सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक पदों पर पदोन्नति, 15 दिनों के भीतर करना होगा कार्यभार ग्रहण, नही मिलेगी समयवद्धि, शिक्षकों को माननी होंगी यह शर्तें

Report by- Sushil Dobhal
जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 160 सहायक अध्यापकों को सहायक अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत हुए शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापित करते हुए 15 दिन के भीतर कार्य पर ग्रहण करने के आदेश निर्गत किए गए हैं। पदोन्नति आदेश में इस बार यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि पदोन्नति का अवसर छोड़ने वले शिक्षकों को भविष्य में पदोन्नति की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की पदोन्नति निम्नांकित आदेशों के अधीन रहेगी।
इन शर्तों के साथ हुई शिक्षकों की पदोन्नति 
  • संबंधित अध्यापक पदस्थापित विद्यालय में आदेश निर्गत होने की तिथि से 15 दिन के अन्तर्गत कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
  • पदोन्नत प्रधानाध्यापकों पर उत्तराखण्ड राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग नियमावली-2024 के प्राविधान लागू होंगे। 
  • एक बार पदोन्नति का परित्याग करने करने वाले कार्मिक को भविष्य में होने वाली पदोन्नति हेतु पात्रता सूची में सम्मिलित नही किया जायेगा।
  •  कार्यभार ग्रहण करने हेतु अतिरिक्त समयवृद्धि प्रदान नही की जायेगी, और न ही पदोन्नत विद्यालय हेतु किसी प्रकार का संशोधन किया जायेगा।
  • निर्धारित अवधि तक पदोन्नति पर कार्यभार ग्रहण न करने की दशा में पदोन्नति स्वतः निरस्त समझी जायेगी। 
  • पदोन्नति पर कार्यभार ग्रहण न करने पर चयन/प्रोन्नत वेतनमान देय नही होगा।
  • समस्त उप शिक्षा अधिकारी पदोन्नति सची में किसी भी प्रकार की त्रुटि पायी जाने पर या पदोन्नत विद्यालय में पद रिक्त न होने की स्थिति में कदापि कार्यभार ग्रहण नहीं कराएंगे।
  • पदोन्नत प्रधानाध्यापकों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने अथवा न करने की स्पष्ट अंकना उनकी सेवा पुस्तिका में की जाएगी।
  • उप शिक्षा अधिकारी 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण न करने वाले अध्यापकों की सूचना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
CUET 2025 Exam: Registration and Exam Dates To be Announced Soon.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...