Skip to main content

School education Uttrakhand: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरेंद्रनगर की उपशिक्षा अधिकारी के साथ संपन्न बैठक में शिक्षकों के अनेक प्रकरणों पर हुई चर्चा,

Report by- Kanchan Uniyal

  उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरेंद्रनगर की उप शिक्षा अधिकारी के साथ संपन्न हुई बैठक में शिक्षकों के विभिन्न प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव ने शिक्षक प्रतिनिधियों को शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। 
   फकोट में स्थित बीआरसी सभागार में संपन्न हुई बैठक में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरेंद्रनगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उप शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर के साथ बैठक संपन्न कर उनके साथ शिक्षकों की अनेक लंबित प्रकरणों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान शिक्षकों ने फरवरी माह के वेतन आहरण, चयन वेतनमान अवशेष धनराशि के आहरण, शिक्षकों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ डायरी आदि पर समय अंतर्गत आंकना एवं सत्यापन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का भुगतान आदि प्रकरण उप शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखें। संघ के पदाधिकारियो ने अनेक शिक्षणेत्तर कार्यों जैसे यू डाइस पोर्टल, एजुकेशन पोर्टल, शालासिद्धि कार्यक्रम, अपार आईडी आदि कार्यों को शिक्षकों के बजाए मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों को सौंपने का भी अनुरोध किया है। 
   इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि समस्त समन्वयक अपने विद्यालय में शिक्षण कार्य संपन्न करेंगे एवं शिक्षण कार्य संपन्न करने के बाद सीआरसी के दायित्व का भी निर्वहन करेंगे। उन्होंने पटल सहायक को शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन देयक तत्काल प्रस्तुत करनी की निर्देश दिए हैं।
    बैठक में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरेंद्रनगर की अध्यक्ष जगदंबा कंडारी, मंत्री राकेश उनियाल, मनोज भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिपाल भण्डारी, उपाध्यक्ष संजय रमोला, शंकर शर्मा, संयुक्त मंत्री (महिला) कंचनबाला उनियाल, संगठन मंत्री मनीषा बिजल्वाण, नरेन्द्र सकलानी, राजेन्द्र असवाल, दिनेश चौहान, सरोजनी रावत, प्रचार मंत्री दलवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...