Skip to main content

School Education Uttarakhand: विद्यालयी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 90 परिचारकों को कनिष्क सहायक पदों पर मिली पदोन्नति, 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के मिले निर्देश

हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें
विद्यालय शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत कार्यरत 90 परिचारकों को चयन परीक्षा के माध्यम से चयनित एवं पदोन्नति हेतु गठित समिति की संस्तुति के उपरान्त लिपिकीय संवर्ग के कनिष्क सहायक पदों पर पदोन्नति मिली है। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत पदोन्नति हुए इन कार्मिकों को 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कंचन देवराडी निर्जरी निर्देशों में कहां है कि चतुर्थ वगीय कर्मचारियों की कनिष्ठ सहायक पद हेतु चयन परीक्षा के माध्यम से चयनित एवं पदोन्नति हेतु गठित समिति की संस्तुति के उपरान्त निम्नांकित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट है, को उत्तराखण्ड अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय कर्मचारी वर्ग (सीधी मर्ती) नियमावली-2004 यथा सशोधित नियमावली 2023 एवं 2024 के प्राविधानों के अन्तर्गत 15 प्रतिशत हाईस्कूल एवं 10 प्रतिशत इण्टरमीडिएट सापेक्ष कनिष्ठ सहायक (वेतनमान 21700-69100, लेवल-3) के पद पर पदोन्नत करते हुए उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-6 में अंकित कार्यालय/विद्यालय / संस्था में पदस्थापित किया जाता है। वह पदस्थापना उत्तराखण्ड स्थानान्तरण अधिनियम 2017 गधा संशोधित तथा शासनादेश संख्या-1/130236/xxx(2)/2023/E-33080 कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 दिनांक 15 जून 2023 में निहित प्राविधानानुसार की गयी है तथा यह पदोन्नति नितांत अस्थायी है. इस संबंध में यदि मा० न्यायालय में कोई वाद विचाराधीन हो तो यह पदोन्नतिया मा० न्यायालय के अंतिम निर्णयाधीन रहेगी। शासनादेश सख्या-251136/XXX(2)/2024-E69151 दिनांक 30 अक्टूबर 2024 के प्रस्तर-4 के अनुसार कार्मिक को पदोन्नत स्थान में कार्यभार ग्रहण करने हेतु अधिकतम पन्द्रह दिन की अवधि निर्धारित की गयी है। कार्यभार ग्रहण न करने की दशा में किसी भी परिस्थिति में अतिरिक्त समय नहीं दिया जा सकेगा। पदोन्नति का परित्याग करने वाले संबंधित कार्मिक को इस आशय का विधिवत् शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह भविष्य में पुनः कभी भी अपनी पदोन्नति की मांग नहीं करेगा और इसके परिणामस्वरूप चयन सूची में अगले पात्र कार्मिक को पदोन्नत किया जायेगा। एक बार पदोन्नति का परित्याग करने के पश्चात् संबंधित कार्मिक को भविष्य में होने वाले पदोन्नति हेतु पात्रता सूची में सम्मिलित नहीं किया जाएगा

 सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष को इस आशय से प्रेषित कि वह अपने विद्यालय / कार्यालय में उपलब्ध रिक्त कनिष्ठ सहायक के पद पर चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नत कार्मिक को कार्यभार ग्रहण कराने से पूर्व उनके मूल शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच स्वयं कर लें। किसी प्रकार की भिन्नता होने पर कार्यभार ग्रहण न करायें तथा तत्काल इस कार्यालय को अवगत करायें, साथ ही इस आशय का नोटरी द्वारा निर्गत शपथ पत्र प्राप्त कर लें (तथा अपने पास सुरक्षित रखें) कि उनके द्वारा पूर्व/वर्तमान में प्रस्तुत किये गये शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं घोषणा पत्र सही हैं। कार्यभार ग्रहण कराने की सूचना इस कार्यालय तथा अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की सूचना अविलम्ब प्रेषित करें तथा मेल से भी इस कार्यालय को सूचित करें। यदि पदोन्नत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संबंधित पदोन्नत स्थान पर जाने का इच्छुक न हो तो उनकी लिखित सहमति प्राप्त कर संबंधित कार्मिक की सेवा पुस्तिका में अंकना कर दें।
     संबंधित पदोन्नत कार्मिक को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि वह अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों व उनकी प्रमाणित प्रति तथा इस आशय का नोटरी द्वारा निर्गत शपथ पत्र कि उनके द्वारा पूर्व तथा वर्तमान में प्रस्तुत किये गये शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा घोषणा पत्र सही है, को अपने पदोन्नत कार्यालय/विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करते समय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संबंधित कार्मिक को निर्देशित किया जाता है कि इस आदेश निर्गत होने की तिथि से 15 दिन के अन्तर्गत कार्यभार ग्रहण कर लें। निर्धारित तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति स्वतः ही निरस्त मानी जायेगी।


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...