Skip to main content

Translate करें.

मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशों की अनदेखी एसजीआरआर स्कूल देहरादून की प्रधानाचार्य को पड़ गई भारी, हुई निलंबित, मैनेजमेंट ने लिया यह सख्त एक्शन

Report by- Sushil Dobhal
श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है। 
देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल के निर्देशों को हल्के में लेना एसजीआरआर स्कूल देहरादून की प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। प्रधानाचार्य को विद्यालय प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन न करने को गंभीर चूक बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु मामले की जांच को आवश्यक बताया है। निलंबन की अवधि के दौरान प्रधानाचार्य को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। 
     प्रधानाचार्य को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा।
 प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां कुमारेशा शर्मा को सौंपने के निर्देश भी दिए गए है। दरअसल, निर्वतमान प्रधानाचार्य शैला जोशी ने अपने ही स्कूल एसजीआरआर से 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले एक छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश देने से मना किया गया और अभिभावक पर अपने बच्चे को अन्यत्र स्कूल में प्रवेश दिलाने का अनावश्यक दबाव डाला गया। इस पर अभिभावक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। अभिभावक ने शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय उसके निवास स्थान के निकट होने के कारण वो अपने बच्चे को उसी स्कूल में पढाना चाहते है। इसके अलावा कतिपय अन्य अभिभावकों ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रधानाचार्य द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज की थी। 
शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल ने प्रधानाचार्य से छात्र को उसी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रधानाचार्य ने उक्त निर्देशों का अनुपालन नही किया। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को सुनवाई के लिए अपने कार्यालय बुलाया। इस पर भी प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हुई। 
प्रधानाचार्य से दूरभाष पर संपर्क करने पर भी उनके द्वारा संतोषजनक वार्ता नहीं की गई।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से किसी अन्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य पद पर तैनात करने, विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न बनाने और 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। ताकि छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पडे। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच बैठते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers