राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी ज़ाखणीधार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन हुआ सपन्न, ब्लॉक कार्यकारिणी का एक बार फिर निर्विरोध हुआ चुनाव,

Report by- Sudhanshu Dobhal
 राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी जाखनीधार टिहरी गढ़वाल का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सहमति से कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। ब्लॉक के शिक्षकों ने जहां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है वही निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने राजकीय शिक्षक संघ के समस्त सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
    विकासखंड जखनीधार में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी की निर्वाचन में एक बार फिर राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य शिक्षकों ने आपसी सहमति से कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया है। शनिवार को संपन्न हुए अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में जहां अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शिक्षकों ने एक बार फिर अध्यक्ष-श्री रजनीश नौटियाल, उपाध्यक्ष पु०- श्री पंकज कुमार डंगवाल, उपाध्यक्ष महिला - श्रीमती सरोजिनी मंमगाई, मंत्री- श्री कुशाल सिंह बागियाल, संयुक्त मंत्री पुरुष - श्री लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित, संयुक्त मंत्री महिला- श्रीमती नीलम नेगी, आय-व्यय निरीक्षक- श्री खुशीराम नौटियाल, संघठन मंत्री नामित - जल कुमार सैनी, संरक्षक नामित - श्री मोहन सिंह पंवार को निर्वाचित किया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने समस्त सदस्य शिक्षकों का और जनपद कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।

Comments