Skip to main content

Translate करें.

Breaking news: टिहरी गढ़वाल के कांडीखाल से लापता 14 वर्षीय बालिका का 12 दिन बाद संदिग्ध अवस्था में मिला शव, क्षेत्र में फैली शोक की लहर


टिहरी जिले के विकासखंड  थौलधार के पट्टी जुआ काण्डीखाल से 20 अप्रैल से लापता चल रही 14 वर्षीय बालिका का शव डाबरी गांव की खाई से बरामद हुआ है। प्राप्त सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से सड़क तक पहुंचाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक मृत्यु के कारणो का पता नहीं चल पाया। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। लापता बालिका का शव बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हुई है। 

Tehri Police Uttarakhand  ने घटना पर किया यह खुलासा 

पुलिस ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया फेसबुक पर इस प्रकार दी है। 

🔶 दिनांक 20/4/2025 की रात्रि को श्रीमती विनीता धर्मपत्नी श्री मस्त लाल, निवासी ग्राम डाबरी, थाना टिहरी गढ़वाल द्वारा चौकी कांडीखाल पर आकर सूचना दी गई थी कि मैं और मेरी पुत्री कोमल( काल्पनिक नाम) रथी देवता मंदिर कांडीखाल क्षेत्र में मेले में घूमने के लिए गए थे।  वहां से कोमल मुझे यह कहकर चली गई कि मुझे घर जाना है, किंतु देर शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची।

🔷 जिसके सम्बन्ध में कोतवाली नई टिहरी में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

🔶 जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा की रमन (काल्पनिक) नाम के एक लड़के से मित्रता थी, दिनांक- 16/4/2025 को डोईवाला देहरादून में रमन द्वारा ट्रेन की पटरी पर आकर आत्महत्या की गई थी।

🔷 गुमशुदा कोमल को यह बात मेले में ही अपनी एक सहेली से पता चली थी । *इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही कोमल सदमे में थी और गुम हो गई थी ।*

श्री आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी गढ़वाल, महोदय द्वारा मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया ।

🔷 टिहरी पुलिस टीमों द्वारा पिछले 12 दिनों से की जा रही कड़ी मेहनत के बाद आज दिनांक 02-05-2025 को गुमशुदा का शव पुलिस चौकी कांडीखाल से लगभग 03 कि0मी0 आगे, मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से समय करीब 12:30 बजे बरामद किया गया है ।

🔶 प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण आत्महत्या लग रहा है, तथापि सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर्स के पैनल से कराया जा रहा है। 

🔷 पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी की भी कार्यवाही की जाएगी।

🔷 विवेचना के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति का अपराध सामने आता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

🔶 टिहरी पुलिस की सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, संयम बना के रखे एवं पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करें।

#UttarakhandPolice #ssptehri #tehripolice

Comments

  1. निश्चित ही शांति आवश्यक है ऐसे मामलों में

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers