Skip to main content

Summer Camp 2025: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में संपन्न हुआ "भारतीय भाषा समर कैंप 2025", छात्र-छात्राओं ने भाषाई विविधता को समझते हुए अनेक गतिविधियों में किया प्रतिभाग

Report by- Sudhanshu Dobhal
"भारतीय भाषा समर कैंप 2025" पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार, टिहरी गढ़वाल 
टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में स्कूली बच्चों ने जहां विभिन्न भाषा और  बोलियों को समझने का प्रयास किया वहीं अनेक रोचक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। समर कैंप को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।
समर कैंप की खबर देखें Video पर

   विद्यालय स्तर पर "भारतीय भाषा समर कैंप 2025" के संयोजक सुशील डोभाल ने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है जहां हर राज्य, हर क्षेत्र की अपनी भाषा और संस्कृति है। इसी भाषायी विविधता को बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाने और उन्हें एक-दूसरे की भाषाएं समझने व बोलने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री स्कूलों में 'भारतीय भाषा समर कैंप 2025' आयोजित किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चों को भारत के विभिन्न राज्यों में बोली जाने वाली भाषाओं से परिचित करवाते हुए उन्हें अन्य भाषाएं सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    विद्यालय में ग्रीष्मावकाश आरंभ होने पर 27 मई से 31 मई तक पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें संदर्भदाता शीशराम पालीवाल, अरविंद उनाल और योगेश सकलानी द्वारा विभिन्न सत्रों में छात्र-छात्राओं को अलग-अलग गतिविधियों में प्रतिभाग करवाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भाषायी विविधता को समझते हुए अपनी मातृभाषा के अलावा अन्य भाषाओं को सीखने मैं भी खूब रुचि ली। इस दौरान उन्होंने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी और उत्तराखंड की सीमा से लगे पड़ोसी देश नेपाल में बोले जाने वाली नेपाली भाषाओं की समानता और अंतरसंबंध को भी करीब से समझने का प्रयास किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने प्रतिदिन योगाभ्यास के साथ ही अनेक खेल जैसे शतरंज, कैरमबोर्ड, लूडो, सापसीढ़ी, सुडोको और सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भी प्रतिभागी किया।
 समर कैंप के अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने अनेक संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र, समर कैंप के संयोजक और प्रवक्ता सुशील डोभाल, योगेश सकलानी, शीशराम पालीवाल, अरविंद उनाल और शांति प्रसाद लसियाल ने समर कैंप में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।




Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...