Skip to main content

Class 11, Economics, Chapter 1-Indian Economy on the Eve of Independence स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था

Chapter 1

स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था

(Indian Economy on the Eve of Independence)

  • ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव:
  • भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के मुख्य उद्देश्य:
  1. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का मुख्य उद्देश्य इंग्लैंड में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक आधार के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को केवल कच्चा माल प्रदायक तक ही सीमित रखना था।
  2. भारतीय संसाधनों का केवल शोषण मात्र ही औपनिवेशिक शासन का उद्देश्य था।
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था का लयबद्ध तरीके से शोषण किया गया।
  4. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का उद्देश्य अपने मूल देश के आर्थिक हितों का संरक्षण और संवर्धन ही था।

  • औपनिवेशिक काल में भारतीय अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्रककृषि, उद्योग एवं विदेशी व्यापार, सभी बुरी तरह प्रभावित हुए|

  • भारतीय अर्थव्यवस्था का औपनिवेशिक शोषण:
  1. कृषि क्षेत्र का औपनिवेशिक शोषण भू-राजस्व की ज़मींदार प्रथा द्वारा किया गया। अंग्रेजों द्वारा बनाई गई राजस्व व्यवस्था (Revenue Settlement) के कारण जमींदार किसानों की दुर्दशा की अनदेखी कर उनसे अधिक से अधिक लगान वसूला करते थे। बावज़ूद इसके अधिकांश जमींदारों तथा सभी औपनिवेशिक शासकों ने कृषि क्षेत्रक की दशा सुधारने के लिए कुछ नहीं किया|
  2. औद्योगिक क्षेत्र का औपनिवेशिक शोषण वि-औद्योगिकीकरण के द्वारा किया गया। इस कारण शिल्पकला का पतन भारत में होता रहा, जिससे भारी स्तर पर बेरोज़गारी फैलती रही। लोग शहरों से वापस गावों की तरफ जाने लगे और इस प्रकार वि-औद्योगिकीकरण के कारण शहरीकरण भी विपरीत दिशा में चल पड़ा|
  3. विदेशी व्यापार का औपनिवेशिक शोषण: औपनिवेशिक सरकार द्वारा अपनाई गई वस्तु उत्पादन, व्यापार और सीमा शुल्क की प्रतिबंधकारी नीतियों के परिणामस्वरूप भारत कच्चे उत्पाद जैसे रेशम, कपास, ऊन, चीनी, नील और पटसन आदि का निर्यातक बन कर रह गया। जिसके कारण भारत के स्थानीय बाजार में इन उत्पादों की उपलब्धता कम हो गई थी। साथ ही भारत इंग्लैंड में विनिर्मित सामान का आयातक बन कर रह गया|

  • ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था का कृषि क्षेत्रक:

औपनिवेशिक शासन के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था का मुख्य साधन कृषि ही था। देश की लगभग 85% आबादी, जो गाँवों में रहती थी, प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर ही आश्रित थी।

  • एक बड़ी जनसंख्या का व्यवसाय होने के बाद भी कृषि क्षेत्रक में गतिहीन विकास की प्रक्रिया ही चलती रही। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
  1. कृषि क्षेत्र की गतिहीनता का मुख्य कारण औपनिवेशिक शासन द्वारा लागू की गई भू-व्यवस्था प्रणालियों को माना जा सकता है। इस व्यवस्था में कृषि कार्यों से होने वाले समस्त लाभ को जमींदार ही हड़प जाते थे।
  1. औपनिवेशिक शासकों ने कृषि क्षेत्रक की दशा को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।
  2. भू-राजस्व व्यवस्था की पीड़ादायक शर्तें जिसमें निर्धारित समय पर यदि जमींदारों द्वारा भू-राजस्व जमा नहीं कराया जाता था तो जमींदारों के अधिकार छीन लिए जाते थे।
  3. निम्न-स्तर की प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सिंचाई सुविधाओं का भी अभाव था।
  4. कृषि के व्यवसायीकरण के कारण नकदी-फ़सलों की उच्च उत्पादकता थी, परंतु यह लाभ भारतीय किसानों को नहीं मिल पा रहा था क्योंकि उन्हें खाद्यान्न की जगह नकदी फ़सलों का ही उत्पादन करना पड़ रहा था जिनका प्रयोग इंग्लैंड में लगे कारख़ानों में किया जाता था।
  5. भारतीय किसानों के पास कृषि क्षेत्र में निवेश के लिए न ही संसाधन थे, न तकनीक थी और न ही कोई प्रेरणा।

  • ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योग क्षेत्रक:

कृषि की भाँति औद्योगिक क्षेत्रक औपनिवेशिक शासन में कोई मजबूत आधार का विकास नहीं कर पाया।

  • इसके निम्नलिखित कारण थे:
  1. आधुनिक औद्योगिक आधार का न होना।
  2. भारत में वि-औद्योगिककरण: वि-औद्योगीकरण (Deindustrialization) का अर्थ है- किसी देश या क्षेत्र में औद्योगिक क्रियाकलापों का क्रमशः कम होना तथा उससे सम्बन्धित सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन। यह औद्योगीकरण की उलटी प्रक्रिया है। वि-औद्योगीकरण में विशेषतः भारी उद्योगों या निर्माण उद्योगों (Manufacturing Industry) में कमी आती है।
  •  वि-औद्योगिककरण के पीछे विदेशी शासकों की दोहरी नीति थी:
  1. भारत को इंग्लैंड में विकसित आधुनिक उद्योगों के लिए कच्चे माल का निर्यातक बनाना|
  2. अपने उत्पादों के लिए भारत को ही बाजार के रूप में विकसित करना। इस कारण भारतीय शिल्पकलााओं का पतन होता रहा जिससे भारी स्तर पर बेरोज़गारी फैलती रही।

स्थानीय उत्पाद से वंचित भारतीय बाजारों में माँग का प्रसार हो रहा था और इस माँग को इंग्लैंड से सस्ते निर्मित उत्पादों के लाभ-पूर्ण आयात द्वारा पूरा किया गया।
औपनिवेशिक काल में उद्योगों की एक और विशेषता थी: 
पूँजीगत उद्योगों का अभाव होना। पूँजीगत उद्योग वे उद्योग होते हैं जो तात्कालिक उपभोग में काम आने वाली वस्तुओं के उत्पादन के लिए मशीनों और कलपुर्जों का निर्माण करते हैं। ब्रिटिश शासन द्वारा वि-औद्योगिककरण के कारण पूँजीगत उद्योगों का भारत में अभाव बना रहा।

  • 19वीं शताब्दी के बाद भारत में कुछ आधुनिक उद्योगों की स्थापना होने लगी थी, किंतु उनकी उन्नति बहुत धीमी ही रही।
  1. सूती कपड़ा मिलें प्राय: भारतीय उद्यमियों द्वारा ही लगाई गई थीं और ये देश के पश्चिमी क्षेत्रों में ही अवस्थित थीं।
  2. पटसन (जूट) उद्योग केवल बंगाल प्रांत तक ही सीमित रहा।
  3. 20वीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों में लोहा और इस्पात उद्योग का विकास प्रारंभ हुआ। टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना 1907 में की गई।
  4. नव औद्योगिक क्षेत्रक की संवृद्धि दर की गति बहुत धीमी थी और सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान बहुत कम रहा।
  5. सार्वजनिक क्षेत्रक का नए उत्पादन क्षेत्रों में बहुत कम योगदान रहा।

  • ब्रिटिश शासन के दौरान भारत का विदेशी व्यापार:

औपनिवेशिक सरकार द्वारा अपनाई गई वस्तु उत्पादन, व्यापार और सीमा शुल्क की प्रतिबंधकारी नीतियों का भारत के विदेशी व्यापार की संरचना, स्वरूप और आकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

  • वस्तु उत्पादन, व्यापार और सीमा शुल्क की प्रतिबंधकारी नीतियों के परिणामस्वरूप भारत कच्चे उत्पाद जैसे रेशम, कपास, ऊन, चीनी, नील और पर्सन आदि का निर्यातक बन कर रह गया।
  • भारत सूतीरेशमीऊनी वस्त्रों जैसी अंतिम उपभोक्ता वस्तुओं और इंग्लैंड के कारख़ानों में बनी हल्की मशीनों आदि का आयातक भी बन गया।
  • इंग्लैंड ने भारत के आयात-निर्यात व्यापार पर अपना एकाधिकार जमा लिया। भारत का आधे से अधिक विदेशी व्यापार तो केवल इंग्लैंड तक सीमित रहा। शेष कुछ व्यापार चीन, श्रीलंका और ईरान से था।
  • वर्ष 1869 में स्वेज नहर के खुल जाने से परिवहन लागते बहुत कम हो गई और भारतीय बाजार तक पहुँचना और सुगम हो गया। इसके कारण भारत के व्यापार पर अंग्रेजी नियंत्रण और भी सख्त हो गया।
  • ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारतीय निर्यात अधिशेष का आकार बढ़ रहा था परंतु इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुँच रहा था:
  1. देश के आंतरिक बाजारों में अनाज, कपड़ा और मिट्टी का तेल जैसी अनेक आवश्यक वस्तुएँ मुश्किल से उपलब्ध हो पा रही थीं।
  2. इस निर्यात अधिशेष का प्रयोग अंग्रेजों के भारत पर शासन करने के लिए गढ़ी गई व्यवस्था का खर्च उठाने में ही हो जाता था।
  3. अंग्रेजी सरकार के युद्धों पर व्यय तथा अदृश्य मदों के आयात पर व्यय के द्वारा भारत की संपदा का दोहन हुआ।

  • ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की जनसांख्यिकीय स्थिति:

जनसांख्यिकी, मानव जनसंख्या का सांख्यिकीय अध्ययन है। किसी भी स्थान की जनसंख्या लिंग, स्थान और उम्र के सापेक्ष निरंतर रूप से बदलती रहती है। इन सबका वहाँ की अर्थव्यवस्था पर भी काफी प्रभाव पड़ता है और इन परिवर्तनों को जिस विज्ञान के अंतर्गत पढ़ा जाता है, उसे ही “जनसांख्यिकी” कहते हैं।

  • भारत में पहली जनगणना 1872 में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के समय कराई गई थी। लेकिन, पहली व्यवस्थित जनगणना 1881 में हुई थी। उसके बाद से जनगणना हर 10 वर्ष बाद कराई जाने लगी।
  • साक्षरता दर देश के एक निश्चित नमूने में लोगों का वह प्रतिशत है जो पढ़ने और लिखने की क्षमता रखते हैं। 1947 में साक्षरता दर लगभग 16 % थी और महिला साक्षरता दर केवल 7% आँकी गई थी।
  • ब्रिटिश भारत में जन-स्वास्थ्य सेवाएँ तो अधिकांश लोगों को उपलब्ध नहीं थी और जहाँ पर ये  सुविधाएँ उपलब्ध भी थीं, वहाँ निश्चित रूप से अपर्याप्त थीं।
  • प्रति 1000 लोगों में मौतों की वार्षिक संख्या को सकल मृत्यु-दर कहते हैं । ब्रिटिश भारत में सकल मृत्यु दर बहुत ऊँची थी।
  • प्रति 1000 जन्में बच्चों में से 1 वर्ष से भी कम उम्र के बच्चों की मौतों की वार्षिक संख्या को शिशु मृत्यु दर कहते हैं। औपनिवेशिक शासन काल के अंत होते-होते देश की आज़ादी के समय यह दर 218 प्रति हजार थी। जबकि 2018 में ये दर केवल 30 प्रति हजार रह गई थी।
  • जीवन प्रत्याशा एक व्यक्ति के औसत जीवनकाल का अनुमान है। जीवन प्रत्याशा दर आज के 68 वर्ष की तुलना में औपनिवेशिक शासन काल में केवल 32 वर्ष थी।
  • औपनिवेशिक शासन काल में गरीबी, भुखमरी और कुपोषण जैसी समस्याएँ बहुत अधिक व्यापक थीं।

  • व्यवसायिक संरचना:

व्यवसायिक संरचना अर्थव्यवस्था के प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों में कामकाजी आबादी के वितरण को संदर्भित करती है।

  • औपनिवेशिक काल के दौरान विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रकों में लगे कार्यशील श्रमिकों के आनुपातिक विभाजन में कोई परिवर्तन नहीं आया।
  • स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था की व्यवसायिक संरचना:-
  • व्यावसायिक संरचना में क्षेत्रीय विषमताओं में वृद्धि ब्रिटिश राज के दौरान एक उल्लेखनीय विशेषता थी। जबकि उड़ीसा, राजस्थान और पंजाब के क्षेत्रों में कृषि में लगे श्रमिकों के अनुपात में वृद्धि हुई, उस समय की मद्रास प्रेसीडेंसी (आज के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल प्रांतों के क्षेत्र), महाराष्ट्र और बंगाल के कुछ क्षेत्रों में प्राथमिक क्षेत्र से द्वितीयक क्षेत्र और तृतीयक क्षेत्र में मामूली बदलाव दिखाई दिया।

कारण: मद्रास प्रेसीडेंसी, महाराष्ट्र और बंगाल औद्योगीकरण और व्यापार के उभरते केंद्र थे।

  • आधारिक संरचना:

आधारिक संरचना से तात्पर्य आर्थिक परिवर्तनों के तत्वों (जैसे: परिवहन, संचार, बैंकिंग, बिजली / ऊर्जा) के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तनों के तत्वों (जैसे शैक्षिक, स्वास्थ्य और आवास की सुविधा के विकास में वृद्धि) से है, जो एक देश के आवास सुविधाओं में वृद्धि और विकास के लिए आधार के रूप में काम करते हैं।

  • ब्रिटिश शासन के काल में परिवहन और संचार के क्षेत्र में कुछ ढाँचागत विकास हुआ था। जिसमें रेलवे निश्चित रूप से एक बड़ी सफलता थी। लेकिन ब्रिटिश सरकार का अंतर्निहित मकसद भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास प्रक्रिया को तेज़ करने के बजाय अपने औपनिवेशिक हितों को आगे बढ़ाना था। इस प्रकार, रेलवे को ब्रिटेन से तैयार माल औपनिवेशिक भारत के अंदरूनी हिस्सों में परिवहन के लिए विकसित किया था।
  • रेलवे ने भारत की अर्थव्यवस्था की संरचना को दो महत्वपूर्ण तरीकों से प्रभावित किया:-
  1. इससे लोगों को भूक्षेत्रीय एवं सांस्कृतिक व्यवधानों को कम कर आसानी से लंबी यात्राएँ करने का अवसर प्राप्त हुआ।
  2. भारतीय कृषि के व्यवसायीकरण को बढ़ावा मिला।
  • देश के विभिन्न हिस्सों से बंदरगाहों तक कच्चे माल के परिवहन की सुविधा के लिए सड़कों को विकसित किया गया था। बंदरगाहों को, ब्रिटेन से तैयार माल (Finished Goods) के आयात और बदले में ब्रिटेन को कच्चे माल (Raw Material) के निर्यात को संभालने के लिए विकसित किया गया था।
  • प्रशासनिक मज़बूती को बढ़ाने के लिए ही डाक सेवाएँ और टेलीग्राम विकसित किए गए थे। डाक सेवाओं का फिर भी भारतीयों को कुछ फायदा ज़रूर मिला, लेकिन टेलीग्राम को तो मुख्यतः सेना को त्वरित आदेश देने के लिए ही प्रयोग किया गया|  
  • संक्षेप में, निश्चित रूप से ब्रिटिश राज के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ आधारिक संरचनात्मक परिवर्तन तो हुए थे, लेकिन इन बदलावों के पीछे का मकसद कहीं से भी भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास नहीं था। बल्कि, इनके पीछे का मुख्य उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था के औपनिवेशिक शोषण के माध्यम से ब्रिटिश अर्थव्यवस्था की वृद्धि और विकास करना था।

  • फलस्वरूप, ब्रिटिश द्वारा लाया गया

आधारिक संरचना परिवर्तन, भारतीय अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से गुणों की तुलना में अधिक अवगुणों से परिपूर्ण था।

  • निष्कर्ष:

स्वतंत्रता प्राप्ति तक, लगभग 200 वर्षों के विदेशी शासन का प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रत्येक आयाम पर देखा जा सकता था:

  1. कृषि क्षेत्रक में पहले से ही अत्यधिक श्रम अधिशेष (Labour Surplus) था। उसकी उत्पादकता का स्तर भी बहुत कम था।
  2. औद्योगिक क्षेत्र में भी आधुनिकीकरण वैविध्य, क्षमता संवर्धन और सार्वजनिक निवेश में वृद्धि की आवश्यकता थी।
  3. विदेशी व्यापार केवल इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति को प्रोत्साहित कर रहा था।
  4. प्रसिद्ध रेलवे नेटवर्क सहित सभी आधारिक संरचनाओं में उन्नयन, प्रसार तथा जनोन्मुखी विकास की आवश्यकता थी।
  5. व्यापक गरीबी और बेरोज़गारी को कम करने के लिए सार्वजनिक आर्थिक नीतियों को जनकल्याणोन्मुखी बनाने कीआव्यशकता थी।
  6. देश में सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ बहुत अधिक थी।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...