Skip to main content

शिक्षकों के होंगे बंपर प्रमोशन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षकों की पदोन्नति का प्रस्ताव भेजा गया शासन के पास

   

माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बंपर प्रमोशन होने जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के निर्देश पर हरकत में आए विभाग ने शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों की पदोन्नति का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया लटकी हुई थी। इस बीच शिक्षकों के रिटायरमेंट से बड़ी संख्या में पद भी खाली पड़े हुए थे। प्रमोशन नहीं होने की वजह से खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही थी। वहीं, वरिष्ठता विवाद के प्रकरण न्यायालय में लंबित होने की वजह से भी विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई थी।
गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को तदर्थ पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने बताया कि एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। पदोन्नति का सीधा लाभ 2200 एलटी शिक्षकों को मिलने जा रहा है, जिन्हें प्रवक्ता कैडर में पदोन्नति मिलनी है। जबकि 300 से ज्यादा को प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति मिलेगी। शिक्षकों के प्रमोशन से नई भर्ती के रास्ते भी खुलेंगे माध्यमिक शिक्षा में पदोन्नति होने से विभाग में नए शिक्षकों की भर्ती का रास्ता भी साफ होगा। सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के स्थान पर पदोन्नति होने के बाद रिक्त पदों के लिए विभाग की ओर से नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग में 18 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रमोशन इधर, बेसिक शिक्षा विभाग में 18 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती की ओर से जारी आदेश में कार्मिकों को 15 दिन में नए पदोन्नत स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बने कर्मचारियों में अनिल सेमल्टी(बेसिक शिक्षा निदेशालय), विजय लाल(माध्यमिक शिक्षा निदेशालय), देवेश कुमार(ऊखीमठ), पूनम तोपवाल(नरेंद्रनगर), जगमोहन सिंह रौतेला(गरूड़ाबाज), दिनेश्वर भट्ट(मूनाकोट), राजेश डालाकोटी(राबाइका अल्मोड़ा), जसराम(रामगढ़), पानदेव पाठक(सल्ट), लछम सिंह बिष्ट(नैनीताल), शकुंतला नेगी(कोट), सरला कठैत(एससीईआरटी), अनीता(राइका चाकीसैंण), प्रदीप सिंह खड़ायत(उधमसिंहनगर), जगेंद्र सिंह राणा(राइका दिउली), अजयपाल तोपवाल(भिलंगना) और सतेंद्र सजवाल(प्रतापपुर) शामिल हैं।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...