School education breaking news: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों के अवकाशों पर डीजी ने लगाई रोक, भारी वर्षा और आपदा को ध्यानमे रखते मुख्यालय में बने रहने के निर्देश
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह ने भारी वर्षा और आपदा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों को अपने मुख्यालयों में बने रहने और जनहित और कार्मिक की सुरक्षा की दृष्टि से अवकाश स्वीकृत न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की उदासीनता बरतने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
भारी वर्षा व आपदा के दृष्टिगत विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक अपने-अपने मुख्यालयों में बने रहेंगे तथा जनहित व कार्मिक की सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। यदि किसी अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक को अवकाश की अपरिहार्यता हो तो सक्षम अधिकारी के एक स्तर ऊपर के अधिकारी से अनुमति लेकर ही अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
![]() |
| नए आदेश |


Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।