Skip to main content

Translate करें.

नरेंद्रनगर में दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धाओं का हुआ समापन, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं।

Report by- Suushil Dobhal
 उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और उत्तराखंड सरकार के दिशा निर्देशों पर नरेंद्रनगर स्थित सामुदायिक भवन नगर पालिका परिषद और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर में 14 एवं 15 नवंबर को खंडस्तरीया संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन। जिसमें अनेक प्रतिभागियों का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
    कार्यक्रम का शुभारंभ बी. डी. सेमवाल राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, व ठाकुर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निवर्तमान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् नरेंद्रनगर द्वारा  किया गया। प्रतियोगिता के खंड संयोजक श्री जयप्रकाश नौटियाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दो वर्गों वरिष्ठ तथा कनिष्ठ की छह अलग-अलग विधाओं में विकासखंड के कुल 15 विद्यालयों और महाविद्यालयों के 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि की रेती ने सर्वाधिक विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर तथा राजीव  गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

   कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर दीप्ति, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, मंडलाध्यक्ष साकेत विजल्वाण, अधिशासी अभियंता एलम सिंह रावत, प्रधानाचार्या मंजू चौहान,प्रधानाचार्य डी0एस0 गौतम तथा पंकज ड्यूंडी ने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा के संवर्धन तथा संरक्षण हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ0 शांति प्रसाद मैठाणी द्वारा किया गया तथा अभिलेखन कार्य मनोहर पोखरियाल, विष्णु प्रसाद पैन्यूली तथा राकेश पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लता जोशी प्रवक्ता संस्कृत एवं संगीत शिक्षिका पूर्णिमा मिश्रा ने भी अपना विशिष्ठ योगदान किया। प्रत्येक विदधाओं के प्रथम तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये। कार्यक्रम  के समापन पर खंड संयोजक ने सभी निर्णायकों, प्रतियोगिता के दल शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (उत्तराखंड सरकार) द्वारा आयोजित खंडस्तरीय संस्कृतस्पर्धा-2025-26 विकासखंड-नरेंद्रनगर के परिणाम 
*कनिष्ठ वर्ग* Junior *संस्कृत समूह नाटकम्* 
प्रथम स्थान- श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि की रेती
 द्वितीय -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर
* *संस्कृत समूहगान स्पर्धा*
प्रथम -श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय 
द्वितीय - राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार
तृतीय- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर *संस्कृत समूहनृत्य स्पर्धा*
प्रथम- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर
द्वितीय- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार तृतीय-श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल नरेंद्रनगर *संस्कृतवाद-विवाद स्पर्धा*
 श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती द्वितीय -राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन 
आशुभाष *संस्कृत-आशुभाषण स्पर्धा* 
प्रथम -श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि की रेती *श्लोक-उच्चारण स्पर्धा* प्रथम -श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय 
द्वितीय -राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार 
तृतीय -रा0इ0का0 बेडधार

*वरिष्ठ वर्ग*  Senior *संस्कृत समूहनाटक स्पर्धा* 
प्रथम स्थान -श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय *संस्कृत समूहगान स्पर्धा*
प्रथम स्थान- श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय
द्वितीय- रा0बा0इ0का0नरेन्द्रनगर 
तृतीय रा0इ0का0 नरेंद्रनगर
*संस्कृत समूहनृत्य स्पर्धा*
प्रथम स्थान- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार द्वितीय-रा0बा0इ0का0नरेद्रनगर 
तृतीय रा0इ0का0 खरसाड़ा 
*संस्कृतवाद-विवाद स्पर्धा*
प्रथम- श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय 
द्वितीय-रा0इ0का0 देवलधार
तृतीय- रा0इ0का0 तपोवन 
 *संस्कृत आशुभाषण स्पर्धा* 
श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय 
*श्लोक-उच्चारण स्पर्धा* प्रथम -श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय 
द्वितीय -रा0इ0कॉ0नरेन्द्र नगर 
तृतीय -राइ0का0 देवलधार

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers