Skip to main content

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर नरेंद्रनगर में विकासखंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शानदार आयोजन, कनिष्ठ वर्ग में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि रेती के छात्रों का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

Report by- Sushil Dobhal
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर नरेंद्रनगर स्थित टाउन हॉल में विकासखंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शानदार ढंग से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न विद्यालय के कनिष्ठ वर्ग में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं में रोचक ढंग से अपनी परिस्थितियों दी। इस दौरान श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि रेती के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और राज्य सरकार द्वारा संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं संवर्द्धन तथा छात्र-छात्राओं में अन्तर्निहित सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश के समस्त 95 विकासखंडो के साथ-साथ विकासखंड नरेंद्रनगर के नगरपालिका परिषद् नरेंद्रनगर में प्रथम दिवस पर कनिष्ठ वर्ग की छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहनृत्य, संस्कृत समूहगान, संस्कृत आशुभाषण श्लोकोच्चारण तथा संस्कृतवाद विवाद स्पर्धाओं का मंचन किया गया । संस्कृत स्पर्धा के उद्घाटनसत्र में गणमान्य अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, ठाकुर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार  निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष  नरेंद्रनगर, दीक्षा राणा ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर , मंजू चौहान एवं द्वारिका प्रसाद गौतम लता जोशी, पंकज ड्यूंडी आदि गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा छात्र-छात्राओं द्वारा वैदिक मंगलाचरण सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत आदि के साथ किया।

    इन स्पर्धाओं के खंडसंयोजक  जयप्रकाश नौटियाल ने कहा है कि नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालय आशासकीय  विद्यालय पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय आदि विद्यालयों की कक्षा 6 से कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया संस्कृत नाटक में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि रेती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर ने प्राप्त किया। संस्कृत समूहगान में प्रथम स्थान श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय द्वितीय स्थान राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। संस्कृत समूहनृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  नरेंद्रनगर,  द्वितीय स्थान राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तथा तृतीय स्थान श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया है।  संस्कृत वाद विवाद स्पर्धा में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय द्वितीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन संस्कृत आशुभाषण, श्लोकोच्चारण में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय ने प्रथम,   राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज बेडधार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...