Skip to main content

Guidance and Career Counselling: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर की संभावना विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला, छात्रों ने सीखी इंटरनेट मीडिया के लिए समाचार लेखन, संपादन और ब्लॉगिंग की बारीकियां


पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में बुधवार को गाइडेंस एंड करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत 'इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर की संभावना' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए इंटरनेट मीडिया के लिए समाचार लेखन, संपादन और ब्लॉगिंग की बारीकियों को समझा। 
     समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित गाइडेंस एंड करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए 'इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर की संभावना' विषय पर कार्यशाला का आयोजन करते हुए प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल ने कहा है कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के समावेश से करियर के नए नए विकल्पों का उदय हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज अधिकतर माध्यमिक विद्यार्थी मोबाइल फोन और इंटरनेट का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं किंतु स्कूली बच्चे जानकारी के अभाव में इनका बहुत कम सदुपयोग कर पाते हैं। 
कार्यक्रम का वीडियो देखें 
   इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को 'इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर की संभावना' विषय पर अनेक रोचक जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा है कि इंटरनेट का उपयोग विद्यार्थी जहां सीखने के लिए कर सकते हैं वही इसके जरिए अनेक रचनात्मक गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया की बारीकियों की जानकारी देते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को इंटरएक्टिव बोर्ड पर इंटरनेट के जरिए web page, wordpress, blogger, और youtube पर content तैयार करने की प्रक्रिया से लेकर news writing, editing, algorithm, advertisement and monetization की प्रक्रिया को समझाते हुए अनेक रोचक जानकारियां दी हैं।
   कार्यशाला के संयोजक सुशील डोभाल ने कहा है कि वर्तमान दौर में इंटरनेट मीडिया और ब्लॉगिंग के ज़रिए रोज़गार के कई अवसर उपलब्ध हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ आप अपनी रुचियों, ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता का उपयोग करके  सम्मान के साथ स्वरोजगार  के जरिए आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। कार्यक्रम में अंकित, दीपक, जयकृष्ण, अमन कंडासी, कृष्ण रतूड़ी, कुणाल, मयंक पवार, ऋषभनाथ, रोबिन सिंह, शिवम, शिवांशु, दिव्यांशी, गार्गी, कंचन, निशिता, प्रीति, रीना, रितिका, समीक्षा, शीतल और सुमन आदि अनेक छात्र छात्राएं शामिल रहे।





Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...