उत्तराखण्ड उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में एक वर्षीय माली प्रशिक्षण के लिए शानदार मौका, 60 सीटो पर मिलेंगे प्रवेश, हर जिले के लिए होंगी सीटें निर्धारित, यहां कर लें तुरंत आवेदन।
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड, उद्यान भवन, चौबटिया रानीखेत (अल्मोड़ा) के अन्तर्गत कार्यालय अधीक्षक, पं० दीनदयाल उपाध्याय, राजकीय उद्यान, चौबटिया में एक वर्षीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम (सत्र 2026-27) में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 60 सीटों के सापेक्ष निम्न मानदण्ड एवं विवरणानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। अतः माली प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उत्तराखण्ड के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र (प्रारूप अ प्रारूप ब) को भरकर आवेदन पत्र निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान भवन, चौबटिया, रानीखेत (पिन 263651) को स्पीडपोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करें तांकि आवेदन पत्र ससमय प्राप्त हो सकें। आवेदन पत्र को निदेशालय अथवा कार्यालय मुख्य/जिला उद्यान अधिकारियों से प्राप्त किया जा सकता है।
.jpeg)

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।