Skip to main content

Translate करें.

Annual day and alumni meet celebration in PM SHRI GIC Jakhanidhar Tehri Garhwal: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में धूमधाम से साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और पूर्वछात्र सम्मेलन, रंगोत्सव में दिखा छात्रों का जबरदस्त जोश

Annual Day and Rangostav Celebration
टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गय। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा अनेक मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख ज़ाखणीधार राजेश नौटियाल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का खूब उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यालय के पूर्व छात्रों से विद्यालय विकास में अपनी सहभागिता की अपील भी की है।
ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में वार्षिकोत्सव समारोह और पूर्वछात्र सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख ज़ाखणीधार राजेश नौटियाल और उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा मंडलअध्यक्ष संदीप कुमार और विजय हटवाल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। 
छात्रा पायल के नाटी डांस ने खूब बटोरी तालियां
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान छात्रा पायल के नाटी डांस के साथ ही आठवीं कक्षा की छात्राओं का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश नौटियाल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा है कि पीएम श्री स्कूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं और सरकार इन विद्यालय को संसाधन सम्पन्न बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतरीन आधारभूत संरचनाओं के साथ ही योग्य शिक्षक हैं जो छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए बेहतर योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व छात्रों के साथ विद्यालय के भौतिक संसाधनों का अवलोकन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज सरकारी विद्यालयों में तमाम आधारभूत संरचनाओं उपलब्ध है और छात्रों को इन संसाधनों का उपयोग कर अपनी भविष्य को संवारने के लिए गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम के वीडियो और फोटोग्राफ यहां देखें।
नगर पालिका पार्षद और भाजपा युवा मोर्चा के विनीत उनियाल को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल और राजेश कुमार उपाध्याय 


पारंपरिक भोज 'भड्डू की दाल और भात' की हुई खूब सराहना
   विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र की ब्लॉक प्रमुख से स्कूल प्रांगण में रात्रि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक स्ट्रीट लाइट लगवाने और पीटीए अध्यक्ष गजेंद्र सेनवाल की स्कूल गेट से प्रांगण तक टाइल्स लगवाने की अपील पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने स्कूल के पूर्व छात्रों को भी विद्यालय विकास में अपना सहयोग देने की अपील की है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने रंगोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा तैयार चित्रों और रंगोली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की है। इस मौके पर सभी अतिथियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों पूर्व छात्र-छात्राओं और स्थानीय बाजार और विद्यालय समुदाय से जुड़े लोगों के लिए पारंपरिक भोज भड्डू की दाल और भात का भी आयोजन किया गया था। 
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दूरभाष पर दी शुभकामनाएं
मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीपी सिंह को बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था किंतु बोर्ड परीक्षा संबंधी कार्यों की व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। दोनों अधिकारियों ने दूरभाष पर प्रधानाचार्य से वार्ता कर वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
फीडर स्कूल की शिक्षिकाओं का कार्यक्रम में हुआ सम्मान
इस अवसर पर सेवित क्षेत्र के अनेक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित बीआरपी और सीआरपी और कार्यालय कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में शामिल हुए फीडर स्कूल के शिक्षक धर्म सिंह नेगी रमेश नेगी प्रभाकर रतूड़ी, बृजपाल सिंह रावत, शिक्षिका सविता असवाल, मीनू मस्तवाल, बीना रावत, अंजुबाला और उर्मिला शाह का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन सभी शिक्षकों ने रंगो उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोली और पेंटिंग्स का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं के प्रयासों की खूब सराहना की।
प्रधानाचार्य संजीव नेगी, मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल को सम्मानित करते हुए।
   इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव नेगी और कार्यक्रम के संयोजक सुशील डोभाल और सह-संयोजक योगेश सकलानी ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को माल्यार्पण का स्मृतिचिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ कपिल देव उनियाल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार और विजय हटवाल, अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल रतूड़ी, सुरेश भट्ट, नरोत्तम रतूड़ी, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश नौटियाल, विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार डंगवाल, शीशराम पालीवाल, दिनेश रावत,  रमेश सिंह, हरीश आर्य, नरेश कोठियाल, शांति प्रसाद लसियाल, जयेंद्र सिंह दिनेश रावत, शिक्षिका रेखा कंडारी, प्रीति थपलियाल, लक्ष्मी तंवर, ललिता रावत, रंजीत पुंडीर और पूनम सहित कई लोग मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers