Breaking News: विधायक उमेश शर्मा काऊ की बढ़ी मुश्किलें, निदेशक पर हमला करना पड़ गया भारी, हुआ मुकदमा दर्ज


Breaking News: विधायक उमेश शर्मा काऊ की बढ़ी मुश्किलें, निदेशक पर हमला करना पड़ गया भारी, हुआ मुकदमा दर्ज

Breaking news: निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड अजय कुमार नौडियाल के साथ आज निदेशालय में मारपीट, शिक्षक कर्मचारियों में आक्रोश, 
Uploading....

 प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने विधायक रायपुर की उपस्थिति में जानलेवा हमला कर दिया
कर्मचारी/अधिकारी इस असुरक्षा भरे माहौल में कैसे कम कर सकेंगे?
 जाहिर सी बात है कि  इसका असर सरकारी मशीनरी पर पड़ेगा।
राजधानी देहरादून स्थित ननूरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद थे उमेश शर्मा काऊ

सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। हालांकि घटना को लेकर उनकी ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में रोष और चिंता का माहौल है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

Comments