Skip to main content

RIMC Entrance Exam: टिहरी के लाल हर्षित जोशी ने कड़ी मेहनत से उत्तीर्ण की RIMC प्रवेश परीक्षा।


टिहरी जिले के हर्षित जोशी ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर मात्र 7 महीने की तैयारी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी RIMC की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों के साथ ही टिहरी जिले का भी मान बढ़ाया है। हर्षित की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित मान्दर बासर गांव के निवासी हर्षित जोशी ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। बताते चले हर्षित उत्तराखंड के लिए निर्धारित एकमात्र सीट पर चयनित हुए हैं जिन्होंने मात्र 7 महीने की तैयारी में यह उपलब्धि हासिल की है। बता दे की राष्ट्रीय स्तर कि इस परीक्षा में कुल 36 सीटें होती है, जिनमें उत्तराखंड के लिए केवल एक सीट निर्धारित रहती है।
हर्षित ने अपनी प्रारंभिक तैयारी सैनिक ग्लोबल अकादमी फरीदाबाद हरियाणा से की जहां उन्होंने सीमित समय में केंद्रित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। देहरादून में हर्षित का इंटरव्यू अच्छा रहा जहां अंतिम चरण में छह बच्चों ने इंटरव्यू दिया जिसमें हर्षित का चयन हुआ। इससे पहले हर्षित का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हो चुका था लेकिन उन्होंने उच्च लक्ष्य निर्धारित करते हुए RIMC की तैयारी जारी रखी जिसके बलबूते पर उन्हें यह सफलता हासिल हुई।

पढ़ाई के लिए मां ने किया प्रेरित हर प्रकार से किया सहयोग
बताते चलें हर्षित के परिजन वर्तमान में गुमानिवाला ऋषिकेश में रह रहे हैं , जबकि उनके पिता सूरत राम जोशी वर्तमान में जापान के एक होटल में कार्यरत हैं। हर्षित की मां पिंकी जोशी ने अपने बेटे को निरंतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जिसके कारण हर्षित सफल हो पाए।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। विज्ञापन Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। विज्ञापन Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp: