निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल के 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति के बाद शासन ने अभी तक अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की कमान सौंपी है। मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक और माध्यमिक गढवाल मंडल के पद पर तैनात शिक्षा विभाग की वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी कंचन टोडरिया देवराड़ी को निदेशक प्रारंभिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
शासन के निर्देशों के क्रम में श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी ने सोमवार को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार संभाल लिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ने कहा कि बुनियादी शिक्षा में छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता में है। सरल और सौम्य व्यवहार के लिए पहचानी जाने वाली अधिकारी को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए समर्पित वेब पत्रिका Himwant Live की ओर से भी संपादक सुशील डोभाल ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी को शुभकामनाएं भेजी हैं।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।