Skip to main content

निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग हुआ सख्त, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्यवाही पर इन 46 निजी स्कूलों को जारी हुए कारण बताओ नोटिस,

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ का खुलासा होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को किया गया बाध्य
   जांच के दौरान सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।
जांच में मिली गंभीर अनियमितता 
   सीईओ द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जिनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करना, एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपना, स्कूलों द्वारा सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन, स्कूलों की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक न करना शामिल है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह कृत्य शासन/प्रशासन और सीबीएसई के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है, जिसे गंभीरता से लिया गया है।

सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 अप्रैल 2026 तक शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता पर कार्रवाई, विधिक कार्रवाई अन्य प्रशासनिक दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस

1-वेदान्तम इण्टरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा,
2-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
3-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
4-आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
5-आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी।
6-न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
7-चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी।
8-डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, हल्द्वानी।
9-दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
10-ईमैनुअल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
11-ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
12-जी- किड्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
13-हिमालया विद्या मन्दिर हल्द्वानी।
14-इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
15-देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
16-जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा हल्द्वानी।
17-किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
18-किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
19-काठगोदाम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
20-लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
21-लिटिल स्पार्कल एकेडमी हल्द्वानी।
22-मानस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
23-नेशनल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
24-न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
25-न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
26-शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
27-सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
28-श्री कृपा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
29-सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
30-सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
31-समिट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
32-विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
33-सन बीम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
34-एस०के०एम० पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
35-फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
36-टेंडर फीट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
37-विजडम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
38-वुडलैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
39-वी०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
40-होली एंजेल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
41-पी०डी० मैमोरियल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
42-न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
43-राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
44-स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
45-दून पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
46-आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

Read more...


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...