Skip to main content

New Tehri Breaking News: निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से की शिकायत, मनमानी फीस वसूली और अव्यवहारिक नियमों को लेकर अभिभावकों ने खोला मोर्चा, होगी उचित कार्यवाही- डीएम टिहरी गढ़वाल


नई टिहरी के ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन की मनमानी को लेकर एक बार फिर अभिभावकों ने सख्त नाराजगी व्यक्त कर जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के समक्ष मामला उठाते हुए कार्यवाही की मांग की है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर मनमानी फीस वसूलने और छात्रों व अभिभावकों पर मनमाने नियम थोपने का आरोप लगाया है।
मनमानी को लेकर अभिभावकों में आक्रोश
    ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने आज जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से मुलाकात कर स्कूल प्रबंधन की मनमानी की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल मैनेजमेंट आए दिन अभिभावकों और छात्रों पर मनमाने नियम थोंप रहे है और अभिभावकों की बात सुनने के लिए भी तैयार नहीं है। उल्टे छात्रों और अभिभावकों पर कार्यवाही करने की धमकी दी जाती है। नए नियमों के मुताबिक अभिभावकों से तीन माह की फीस एक साथ लिए जाने से अभिभावकों में खासी नाराजगी देखी जारही है। इसके साथ ही एक्टिविटी फीस के नाम पर मनमानी फीस लेने, इंग्लिश मध्यम का विद्यालय होने के बावजूद भी इंग्लिश लैंग्वेज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लने, नियमों के विपरीत हर बार टेस्ट बुक्स चेंज करने, स्कूल आवागमन के लिए बसों की उचित व्यवस्था न होने, स्कूल बसों मैं आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए अभिभावकों से अंडरटेकिंग लेने, अनेक महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने की बावजूद भारी भरकम फीस वसूली, स्टेम लैब और रोबोटिक्स के नाम पर अभिभावकों की जेब ढीली करने और अभिभाको द्वारा इन मुद्दों पर आपत्ति व्यक्त करने पर अल्पसंख्यक और ईसाई मिशनरी का स्कूल होने का हवाला देते हुए नियमों से बचने के बहाने बनाने से अभिभावकों में भारी नाराजगी व्याप्त हो रही है। यही कारण है कि एक समय तक नगर का एक प्रतिष्ठित विद्यालय माने जाने वाले इस स्कूल में छात्र नामांकन में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से गिरावट आई है। 
सोशल मीडिया में आ रही है यह प्रतिक्रियाएं 
  अभिभावक प्रतिनिधिमडल में शामिल कुछ महिलाओं ने आज जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के सामने स्कूल प्रबंधन की मनमानी का मामला उठाया है। जिलाधिकारी ने अभिभावकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी के साथ स्कूल में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर वार्ता का वीडियो कुछ यूजर्स और अभिभावकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है जिस पर अनेक अभिभावक अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं जबकि कई यूजर्स अभिभावकों को निजी स्कूलों की मनमानी झेलने के बजाय सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले करवाने के सुझाव दे रहे हैं।

Read more...


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...