Skip to main content

Census 2027: घनसाली स्थित हिमालयन इंग्लिश स्कूल के सभागार में 38 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरम्भ, भवन गणना एवं मकान सूचीकरण के साथ HLO app संचालन की जानी बारीकियां

घनसाली स्थित हिमालयन इंग्लिश स्कूल के सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने मकान सूचीकरण और भवन गणना की प्रक्रिया की बारीकियां जानी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना को लेकर मास्टर ट्रेनर्स से अनेक जानकारियां प्राप्त की। 
प्रगणक और पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए डीपीआरओ और राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर - मुस्तफा खान 
     तहसील घनसाली के अंतर्गत हिमालयन पब्लिक स्कूल के सभागार में चार्ज अधिकारी और तहसीलदार महेशा शाह, सहायक चार्ज अधिकारी मदन लाल बड़ौनी, फील्ड ट्रेनर सुशील डोभाल और देवेंद्र डंगवाल की मौजूदगी में प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान चार्ज अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से भवन गणना और मकान सूचीकरण सहित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप के संचालन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता पूर्वक समझने की अपील की। 
  प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर और जिला पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा खान ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से मकान सूचीकरण को लेकर अनेक रोचक प्रश्नों के जवाब जाने और उन्हें अपने उपयोगी सुझाव भी दिए। 
    प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन 38 प्रतिभागियों ने जनगणना के संवैधानिक प्रावधान, भवन गणना एवं मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, HLO app संचालन, प्रगणकों और सुपरवाइजर के दायित्व और कार्य के साथ नजीरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की। 



Comments

Popular posts from this blog

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।