Skip to main content

Alien's interview: आइंस्टीन की सहयोगी ने लिया था एलियंस का इंटरव्यू! धरती पर ही छिपे हैं यह इंसानों से कई गुना होशियार प्राणी,


Alien On Earth : ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है या नहीं इसको लेकर वैज्ञानिक दिन रात रिसर्च करने में जुटे हैं. ऐसे में जब भी आसमान में कोई अजीब सी चीज उड़ती दिखाई देती है. तब एलियंस का जिक्र लोगों की जुबान पर आता है. अब ऐसी ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें संभावनाएं जताई गई हैं कि एलियन हमारे बीच छिपकर रह रहे हैं. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एलियंस पर रिसर्च कर रहे शोधकर्ताओं के मुताबिक एलियंस इंसानों के बीच छिपकर रह रहे हो सकते हैं. अध्ययन में कहा गया कि एलियन मनुष्यों के साथ गुप्त रूप से रह रहे हैं.पिछले साल सितंबर में भी सैकड़ों UFO देखे जाने की NASA ने पुष्टि की थी. हालांकि, जांच में पाया गया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ऐसी घटनाओं के पीछे एलियंस थे.

Where Are Aliens : डेलीस्टार से बात करते हुए एना ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे हमेशा से यहां हैं।' उन्होंने कहा, 'जो शर्ली ने कहा अगर वह सच है और जैसा कि उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल प्रमाणिक है तो इस बात की अधिक संभावना है कि एलियंस दूसरे ग्रह के बजाय समुद्र या गुफाओं के नीचे रहते हैं।'

वाशिंगटन : एलियंस कहां हैं? इस सवाल का जवाब दुनियाभर के वैज्ञानिक खोज रहे हैं। एक यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि एलियंस सुरक्षित रहने के लिए पृथ्वी के महासागरों के नीचे रहते हैं और हमेशा से ही इस ग्रह पर मौजूद हैं। 'UFO's: A Fundamental Truth' नामक किताब की लेखिका Anna Whitty का मानना है कि एलियंस वास्तव में इंसान ही हैं लेकिन बेहद आधुनिक किस्म के। इससे पहले भी एलियंस को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं लेकिन किसी ने भी इनकी पुष्टि नहीं की।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार Anna Whitty के दावे डॉ शर्ली राइट के बयान पर आधारित हैं, जो महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की पूर्व सहयोगी थीं। राइट ने दावा किया कि उन्होंने 1947 में रोसवेल क्रैश साइट पर पाए गए एलियंस का इंटरव्यू लिया था। रहस्यमय घटनाओं के बारे में बताती एक नई डॉक्यूमेंट्री में इस इंटरव्यू की जानकारी की गई है। उन्होंने दावा किया कि एलियंस ने उनसे पूछा, 'समुद्री में कितनी गहराई तक इंसान खोज कर चुके हैं?'
समुद्र के नीचे रहते हैं एलियंस?
डॉक्यूमेंट्री में एना के अलावा एक्सपर्ट फिलिप मेंटल और डॉ डेविड हॉल भी शामिल थे। इसमें मशहूर जादूगर यूरी गेलर को भी फिल्माया गया है। डेलीस्टार से बात करते हुए एना ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे हमेशा से यहां हैं।' उन्होंने कहा, 'जो शर्ली ने कहा अगर वह सच है और जैसा उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल प्रमाणिक है, इस बात की अधिक संभावना है कि एलियंस दूसरे ग्रह के बजाय समुद्र या गुफाओं के नीचे ही रहते हैं।
इंसान हो जाते हैं रीसेट लेकिन एलियंस बढ़ रहे आगे
उन्होंने कहा, 'ग्रह पर इस बात के कई सबूत हैं कि हर कुछ हजार वर्षों में एक तबाही हुई है। धरती पर मौजूद इंसान प्रत्येक हजार वर्षों में रीसेट होकर अपनी शुरुआत पाषाण युग से करते हैं और ये लोग बेहद सुरक्षित हैं क्योंकि ये अंडरग्राउंड हैं। इसलिए टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस में उनका विकास लगातार जारी है लेकिन हम बार-बार रीसेट हो जाते हैं।' इससे पहले कई बार धरती पर एलियंस के हमले की भविष्यवाणी की जा चुकी है लेकिन धरती पर एलियंस के छिपे होने की बात पहली बार सुनने में आई है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...