CCRT New Delhi: सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (CCRT) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर डायट नई टिहरी में 7 से 11 मई तक आयोजित होगी सेवारत शिक्षकों की कार्यशाला, शिक्षण में नाट्यकला के सीखेंगे कौशल
![]() |
| Himwant Live News |
सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (CCRT) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सस्थान (DIET) नई टिहरी में 7 अप्रैल से 11 मई तक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के करीब 150 प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला का मुख्य विषय भारत सरकार द्वारा 'शिक्षा में नाट्यकला' निर्धारित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल ने हिमवंत लाइव न्यूज पोर्टल को दी जानकारी में बताया है कि CCRT (सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सस्थान DIET नई टिहरी में 7 से 11 मई तक एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले 11 में से 15 मई तक आयोजित किया जाना था किंतु डायट में डीएलएड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में अब बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्यशाला में शिक्षकों को प्रतिभाग करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
उधर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ वीर सिंह रावत ने कहा है कि शिक्षा में नाट्यकला पर आधारित यह पांच दिवसीय कार्यशाला गैर आवासीय होगी, यानी इसमें आवासीय भत्ता देय नहीं होगा। हालांकि प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान के साथ दोपहर के भोजन की व्यवस्था सी.सी.आर.टी. नई दिल्ली द्वारा की जाएगी। इस कार्यशाला में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी शिक्षक प्रतिभाग कर सकते हैं।


Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।