Recruitment: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजौं में शिक्षकों के खाली पदों पर 10 दिनों के अंदर होगी तैनाती, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का सामने आया यह बयान
उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में शिक्षकों के खाली पदों पर 10 दिन के अंदर तैनाती की शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने घोषणा की है। इसके साथ ही SCERT और डाइट के लिए नियमावली आगामी कैबिनेट बैठक में रखने की शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है।
राज्य के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय परीक्षा के महीनो बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। परीक्षा में शामिल हुए शिक्षक पिछले लंबे समय से रिक्त पदों पर तैनाती की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया में दिए बयान में कहा है कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयो में शिक्षकों के रिक्त पदों पर 10 दिन के भीतर तैनाती दी जाएगी। इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है की एनसीईआरटी के नए ढांचे और डायट की नियमावली का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।