Skip to main content

उत्तराखंड में 1872 परिवारों के लिए सस्ते घर, इन शर्तों के साथ मिलेगा ₹3 लाख में सपनों का घर,



उत्तराखंड के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर हजारों लोगों को धामी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1872 परिवारों को धामी सरकार जल्द उनके आशियानों का सपना पूरे करने जा रही है. यह आशियाने उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में बने हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWUS) के लिए 1872 आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है.

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) परियोजना के तहत 1872 में से 832 फ्लैट तैयार हो चुके हैं, जबकि 500 से अधिक फ्लैटों का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. इन फ्लैटों के निर्माण में 6 लाख रुपए की लागत आई है. लेकिन पात्र परिवारों को सिर्फ तीन लाख रुपए में आशियाने दिए जाएंगे. बाकी राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 50-50 फीसदी सब्सिडी के रूप में वहन करेगी.

39 हजार 220 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी इस परियोजना में कुल 23 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं. प्रत्येक फ्लैट में एक शयनकक्ष (बेडरूम), ड्राइंग रूम (अतिथि कक्ष), किचन (रसोई), टॉयलेट (शौचालय), बाथरूम (स्नानघर) और बरामदा है. भूकंप रोधी तकनीक से बनाए गए इन फ्लैटों को काफी मजबूत नींव दी गई है.

खास बात है कि परियोजना के तहत बागवाला कैंपस में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), सीवरेज सिस्टम और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था की गई है. साथ ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क भी बनाए गए हैं. महत्वपूर्ण बात ये है कि यह परियोजना मुख्य बाजार और मुख्य मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इन निर्माणाधीन फ्लैटों से बस स्टेशन की दूरी लगभग 5 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन की दूर लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर है.

कैसे होगा फ्लैटों का आवंटन: जानकारी के मुताबिक, 5 हजार रुपए जमा कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. बाकी राशि के लिए बैंकों से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. लाभार्थियों को कंप्यूटर बेस्ड रैंडमाइजेशन लॉटरी सिस्टम से चुना जाएगा. आवेदक का प्रधानमंत्री आवास योजना के MIS पोर्टल पर पंजिकरण होना जरूरी है. इसके अलावा, आवेदक को उत्तराखंड निवासी होना जरूरी है. साथ ही आवेदक की सालाना आय तीन लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण, आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए.

पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में बदलाव आने वाला है. मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार हर पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. जल्द ही लाभार्थियों को आवासों का आवंटन कर कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी.
- डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव, आवास -

Comments

Popular posts from this blog

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।