Skip to main content

असिस्टेंट प्रोफेसर के 565 पदों पर आवेदन का मौका।

 Himwant Live: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल समेत अन्य विषयों में की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 है।

निर्धारित योग्यता
 मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। साथ ही अभ्यर्थी नेट पास हो या पीएचडी हो।

वेतनमान : 57,700 रुपये।

आयु सीमा
न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु में एमपी के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों को पांच वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://mppsc.mp.gov.in) पर लॉगइन करें।

  • होम पेज पर सबसे ऊपर 'Recruitment Advertisements' पर क्लिक करें।

  • खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके आगे 'Click Here' पर क्लिक करें।

  • नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

  • आवेदन करने के लिए होम पेज पर वापस आएं। 'Apply Online' विकल्प पर क्लिक करें।

  • खुलने वाले पेज पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके आगे संबंधित लिंक पर

क्लिक करें।

  • अगले पेज पर संबंधित पद के नीचे Application Form के सामने संबंधित लिंक पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर घोषण पत्र पढ़कर टिक लगाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 565
(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
संस्कृत पद : 34, भूगोल पद : 74, मनोविज्ञान पद : 10, कानून (लॉ) पद : 17, भूगर्भ शास्त्र पद : 10, योगिक विज्ञान पद : 03, हिंदीपद : 57, अंग्रेजी पद : 56, वाणिज्य पद : 88, राजनीतिक शास्त्र पद : 73, अर्थशास्त्र पद : 72, समाजशास्त्र पद : 71


Comments

Popular posts from this blog

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।