Skip to main content

प्रसिद्ध पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा का हार्ट अटैक से निधन, उत्तराखंड सहित देश भर में शोक की लहर।

देश के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा का शुक्रवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. वह जर्मनी से फ्लाइट से वापिस आ रहे थे. दिल्ली उतरते ही उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका निधन हो गया. उनके निधन के कारणों के बारे में दिल्ली के मैक्स (साकेत) अस्पताल ने बताया है. अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे गए जसपाल राणा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन से देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शोक की लहर व्याप्त हुई है।
तीन दिन पहले आ चुका था हार्ट अटैक
     मैक्स हॉस्पिट्ल में कार्डियक साइेंस विभाग के ग्रुप चैयरमेन डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि जसपाल राणा को तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक आ चुका था, लेकिन इस दौरान वह यात्रा कर रहे थे. तीन दिनों से ही उनको छाती में तेज दर्द है, लेकिन वह अस्पताल नहीं गए थे. ऐसा हो सकता है कि शुरुआत में उन्होंने सीने के दर्द को आम परेशानी समझा और इसपर ध्यान न दिया हो, लेकिन जब वह भारत पहुंचे और हालात बिगड़ी तब उनको अस्पताल लाया गया. 
अस्पताल आने पर गंभीर हालत में थे जसपाल राणा
डॉ बलबीर ने बताया कि जसपाल राणा जब अस्पताल पहुंचे, तब उनकी हालत काफी गंभीर थी. जांच के दौरान पता चला कि उनके हार्ट की एक आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी. इस वजह से उनको हार्ट अटैक आया था. उनके हार्ट का एक हिस्सा भी काफी कमजोर हो गया था. हार्ट की पंपिंग करने की क्षमता भी बहुत कम रह गई थी. इस वजह से हार्ट फेलियर जैसे लक्षण बन गए थे.

देरी से अस्पताल पहुंचना बना खतरनाक
डॉ.बलबीर ने बताया कि जसपाल राणा हार्ट अटैक आने के करीब तीन दिन बाद अस्पताल पहुंचे थे. ऐसे में उनके हार्ट की स्थिति काफी खराब हो गई थी.डॉ बलबीर ने कहा कि अटैक आने के बाद जो मरीज देर से अस्पताल पहुंचते हैं, उनमें कई गंभीर समस्याएं होने लगती हैं. इनमें बड़ा खतरा हार्ट फेल होने और कार्डियक रप्चर का रहता है. कार्डियक रप्चर की वजह से हार्ट की नसें काफी कमजोर हो जाती हैं और इससे हार्ट वॉल के फटने का भी रिस्क होता है

कैसे हुई जसपाल राणा की मौत

डॉ बलबीर ने बताया कि नाजुक स्थिति होने के बाद भी उनको अस्पताल में बेहतर इलाज दिया गया. स्टंट डाले गए और सभी जरूरी दवाएं दी गई. इससे उनकी हालत सुधर गई थी. वे इतने ठीक हो चुके थे कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी थी, लेकिन रात में जब वो सो रहे थे तो अचानक उनका कार्डियक रप्चर हो गया, इस वजह से उनकी मौत हो गई.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...