यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रोका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला, जनहित से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को लेकर व्यक्त किया आक्रोश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के काफिले को चमोली जनपद के पोखरी क्षेत्र में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रोकते हुए स्थानीय समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यूकेडी से जुड़े वीरू सजवाण के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के काफिले को रोककर क्षेत्र की बदहाल सड़कों और जनता की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगा। बीरू सजवाण ने महेंद्र भट्ट से पूछा कि कर्णप्रयाग में निहंगो द्वारा स्थानीय मूल निवासियों पर हथियारों से हमला किया गया इस पर बीजेपी सरकार क्या कर रही है? कब तक हमारे लोग ऐसे ही कटते रहेंगे, इन हथियारबन्द लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जनता सड़क, सुरक्षा और सम्मान मांग रही है जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।