Skip to main content

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा: सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर दी पदोन्नति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है।  प्रमोशन पाने वाले सात अधिकारियों की सूची में श्री चक्षुष्पति अवस्थी, डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विनोद सिंह मटूड़ा, श्री पंकज कुमार उप्रेती, श्री अभिषेक शुक्ला और कु० सोनी महरा के नाम शामिल है। 

शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में खण्ड शिक्षा अधिकारी (वेतनमान रु0 67700-208700 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-11) के पद पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के सम्बन्ध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष (वेतनमान रु0 78800-209200 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किए जाने की एत्दद्वारा श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
       उपरोक्तानुसार पदोन्नत अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने वर्तमान तैनाती स्थल के जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यभार ग्रहण प्रमाणक मुख्य शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित कराते हुए उसकी एक प्रति शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।
     उपरोक्त पदोन्नत अधिकारियों का पदोन्नत पद के सापेक्ष वेतन विभाग में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद के सृजित पदों के सापेक्ष आहरित किया जायेगा। पदोन्नत अधिकारियों के तैनाती आदेश पृथक से निर्गत किए जायेंगे।

पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को "हिमवंत लाइव" ई पत्रिका की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 




Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में दोनों विभागों का साइन हुआ MoU

Himwant Live: उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा का रास्ता अब और आसान हो गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, काशीपुर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत विद्यार्थियों को चयनित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में बिना प्रवेश प्रक्रिया के सीधे दाखिले का अवसर मिलेगा। एससीईआरटी कार्यालय ननूरखेड़ा में उच्च, तकनीकी एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा मुकुल सती तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक प्राविधिक शिक्षा देशराज ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कक्षा-10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रुप-ई में प्रवेश समझौते के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कालेजों को चयनित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इसके तहत कक्षा-10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रुप-ई के अंतर्गत विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।  वहीं, कक्षा-12 विज्ञान वर्ग ...