उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 6 निजी कंपनियां भाग लेंगी और 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, मेले के दिन भी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ:
बायोडाटा (Resume)
मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां
सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड
वैध पहचान पत्र
साथ लाना अनिवार्य होगा।
रोजगार मेले में शामिल कंपनियां
थेटा फार्मा
विंडलास बायो मेडिसिन
आईपीसीए लेबोरेट्रीज
अम्भर
मेंटोरे वॉटर एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड
लाइटेनियम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
सेवायोजन विभाग ने युवाओं से समय रहते पंजीकरण कर रोजगार मेले का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।