Skip to main content

New Tehri : नई टिहरी में मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने की चालक को गिरफ्तार करने की मांग


मुख्य सचिव आनंद वर्धन बीती शाम को दो दिनों के टिहरी दौरे पर पहुंचे हैं। उनके साथ उनके फ्लीट वाहन भी पहुंचे हैं। देहरादून से आई पुलिस फ्लीट वाहन का चालक शुक्रवार सुबह अकेले ही नगर क्षेत्र की सड़कों पर निकल पड़ा। तेज रफ्तार वाहन ने बौराड़ी में एक कार को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया।

जबकि एक स्कूटी चालक तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के चक्कर में सड़क किनारे गिर गया। स्थानीय निवासी प्रवीन सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीपुरम अपनी ड्यूटी के कार से जा रहे थे। लेकिन तभी पेट्रोल पंप से ठोड़ा नीचे की ओर सामने से आ रहे तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के लिए वह अपनी कार को सड़क के बिल्कुल किनारे ले गए।
   इसके बावजूद फ्लीट चालक ने उनकी कार को रगड़ मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं, स्थानीय निवासी राकेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि वह भी बौराड़ी पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के चक्कर में वह सड़क किनारे गिर गए।
    इसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त वाहन को साईं चौक के पास पकड़ लिया और हंगामा शु़रू कर दिया। जिस पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाया। लोगों का आरोप है कि उक्त वाहन का चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...