Census 2027: प्रगणक तथा पर्यवेक्षकों के लिए मानदेय हुआ जारी, इस प्रारूप पर तुरंत जमा करना होगा बैंक खाते का विवरण, जाने- ट्रेनिंग और हाउस लिस्टिंग के लिए कितना मिलेगा मानदेय?
Census 2027: जनगणना 2027 में प्रथम चरण के कार्यों के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण और भवन गणना संबंधी कार्यों के लिए मानदेय जारी हुआ है। जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी टिहरी गढ़वाल नीतिका खंडवाल ने सभी चार्ज अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मानदेय भुगतान के निर्देश जारी किए हैं।
जारी निर्देशों में प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कहा है कि जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्रांक संख्या 11016-149-cen-2027 दिनांक 06-02-2026 के द्वारा निर्गत भारत की जनगणना 2027-परिपत्र संख्या-5 के प्रस्तर 2.2 (क) के प्राविधानानुसार प्रत्येक प्रगणक तथा पर्यवेक्षक को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्यों हेतु धनराशि रु० 9,000/- का मानदेय प्रदान किया जायेगा तथा परिपत्र संख्या-5 के प्रस्तर 5.3 के प्राविधानानुसार प्रत्येक प्रगणक तथा पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु धनराशि रू0 600/- प्रतिदिन अनुमन्य होगी, जिसमें से प्रति प्रगणक तथा पर्यवेक्षक 50 200/- प्रतिदिन की दर से धनराशि प्रशिक्षण अवधि में जलपान/भोजन हेतु व्यय की जायेगी तथा शेष रू0 4.00/-प्रतिदिन की दर से प्रति प्रगणक / पर्यवेक्षक, प्रशिक्षण भत्ता स्वीकृत किया जायेगा।
जनगणना-2027 के परिप्रेक्ष्य में जनपद में तैनात कुल 1484 प्रगणक व पर्यवेक्षकों को विभिन्न कार्यदिवसों में 03 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिसके अनुसार प्रत्येक प्रगणक /पर्यवेक्षक को (1,200+9,000) =10,200.00 का मानदेय प्रदान किया जाना है। इस कार्यालय के आदेश संख्या 62/28-01/जनगणना-2027/2026-27 दिनांक 22.04.2026 के द्वारा तदसमय जनपद में धनराशि की उपलब्धता के अनुसार प्रशिक्षण मद में कुल धनराशि रू0 12,74,400-00 का धनावंटन समस्त चार्ज अधिकारियों को किया जा चुका है। वर्तमान में शासनादेश संख्या 1036 / xxxi(15)G/26-01/103055 (जनगणना)/2020 दिनांक 17-07-2026 से प्राप्त धनावंटन के फलस्वरूप निम्नलिखित चार्ज अधिकारियों को मानदेय की अवशेष धनराशि का भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। तथा भारतीय स्टेट बैंक, नई टिहरी में जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के नाम से सचालित खाता संख्या 39342241111 से निम्नलिखित चार्ज अधिकारियों को आवंटित धनराशि PFMS के माध्यम से प्रेषित किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है।
![]() |
| इस प्रारूप पर भेजे बैंक खाते का विवरण |




Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।