Census 2027: फील्ड ट्रेनर्स को शीघ्र मिलेगा मानदेय, चार्ज अधिकारियों से मांगा फील्ड ट्रेनर्स का यह विवरण
Census 2027: जनपद टिहरी गढ़वाल में फील्ड ट्रेनर्स के मानदेय भुगतान के लिए उनके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण दिवसों और प्रशिक्षण बैच का चार्ज अधिकारियों से विवरण मांगा गया है। चार्ज अधिकारियों द्वारा फील्ड ट्रेनर्स का विवरण जनपद को भेजने पर शीघ्र मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
टिहरी जिले के विभिन्न तहसील, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में तैनात फील्ड ट्रेनर्स के मानदेय भुगतान को लेकर प्रभारी अधिकारी कृते जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने चार्ज अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने पर जनगणना कार्य में तैनात सुपरवाईजर / प्रगणकों तथा फिल्ड ट्रेनर्स को प्रथम चरण का मानदेय भुगतान किया जाना प्रस्तावित है, जिसके कम में सुपरवाईजर / प्रगणकों को अनुमन्य पारिश्रमिक / प्रशिक्षण मानदेय धनराशि वितरण हेतु चार्ज अधिकारियों को बैंक खाते के माध्यम् से प्रेषित की गई है। तदोपरान्त फिल्ड ट्रेनर्स जिनके द्वारा आपके चार्ज क्षेत्रान्तर्गत सुपरवाईजर / प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, को प्रशिक्षण मानदेय का भुगतान किया जाना प्रस्तावित है।
अतएव आप अपने चार्ज क्षेत्रान्तर्गत सुपरवाईजर / प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाले फिल्ड ट्रेनर्स का विवरण निम्न प्रारूप पर प्राथमिकता आधार पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
उक्त सूचना प्राथमिकता आधार पर प्रशिक्षण अभिलेखों में फिल्ड ट्रेनर्स की उपस्थिति / हस्ताक्षरों के सत्यापनोपरान्त अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु इस कार्यालय को पत्र प्राप्ति के 03 दिवस भीतर उपलब्ध कराने का कष्ट करें। कॉलम 04 की सूचना संबंधित प्रशिक्षण स्थल के चार्ज अधिकारी द्वारा ही इंगित की जायेगी।


Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।