LPG Cylinders KYC: 23 अगस्त तक करवा लें सत्यापन, वरना कमर्शियल रेट पर मिलेगा गैस सिलेंडर; जाने आसान स्टेप
उत्तराखंड में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं को एक और अवसर दिया है। अब ई-केवाईसी 23 अगस्त तक कराई जा सकेगी। इसके बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की घरेलू गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है। इसके बाद उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस खरीदनी पड़ सकती है।
देहरादून जिला पूर्ति विभाग के अनुसार, जिले में 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से 5,57,546 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करा ली है जबकि 1,59,299 को करानी बाकी है। उज्ज्वला योजना के 9,243 लाभार्थियों ने भी ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ई-केवाईसी कराने की अपील की है।
कैसे होगा केवाईसी
उन्होंने कहा कि समय पर प्रक्रिया पूरी करने से घरेलू एलपीजी सेवा निर्बाध जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी पर जाकर, गैस सिलेंडर की घर पर आपूर्ति करने वाले कर्मचारी के मोबाइल ऐप व बायोमेट्रिक उपकरण या तेल विपणन कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिये ई-केवाईसी की जा सकती है।
देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से 5,57,546 उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं को अभी ई-केवाईसी कराने का मौका है। ई-केवाईसी नहीं कराने वालों में 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।