पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन ट्रस्ट की पहल पर नरेन्द्रनगर में 258 शिक्षकों का हुआ सम्मान. कैविनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट कर बढाया शिक्षकों का उत्साह
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन ट्रस्ट की पहल पर वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान, स्काउट गाइड और खेल आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलेभर के 258 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान गुरुराम राय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभन सिंह नेेगी सामुदायिक भवन में आयोजित समाराेह में मुख्य अतिथि में मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है, एक बच्चे को सही दिशा दिखाने में माता-पिता के साथ शिक्षकों का भी उल्लेखनीय योगदान रहता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सीईओ कमला बड़वाल, सेवानिवृत्त अपर निदेशक एसपी सेमवाल सहित कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर पालिका के रामलीला मैदान में पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजुकेशन ट्रस्ट के सौजन्य से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 258 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक देश और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उन्होंने पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षकों के सम्मान समारोह के आयोजन पर ट्रस्ट की सराहना की है.पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अलख नारायण दुवे ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका घर होता है, इसलिए माता-पिता को भी बच्चों के भविष्य निर्माण में अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। शिक्षक युवाओं को शिक्षित कर आने वाले कल के जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाते हैं। वे छात्रों में ईमानदारी, अनुशासन, करुणा और मानवता जैसे नैतिक मूल्य रोपते हैं. इस दौरान उन्होंने टीईटी टेस्ट रद्द करने समेत शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री से अपील की.
इस मौके पर नगर पालिका नरेंद्र नगर के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, टिहरी में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशक रहे शिवप्रसाद सेमवाल तथा टिहरी जिले की मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल आदि ने भी कार्यक्रम मे शिक्षकों को संबोधित किया।श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल नरेंद्र नगर के प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी और नवाचारी शिक्षक कमलेश जोशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए पीपल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजुकेशन ट्रस्ट तथा तमाम तरह की व्यवस्थाएं एवं स्थान उपलब्ध कराने के लिए पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रनगर दीप्ति, इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जनपद संयोजक विजय मोहन गैरोला, सह संयोजक तेजेन्द्र ज़याडा, विकासखंड चंबा के संयोजक वीरेंद्र पुंडीर, सूर्यकांत तिवारी, जाखणीधार के संयोजक सुशील डोभाल, रविन्द्र लसियल, कीर्तिनगर से दुर्गा प्रसाद लखेड़ा, थौलधार से विपिन नौटियाल, महावीर प्रजापति, नरेंद्रनगर से अमित शर्मा, ओमप्रकाश असवाल और आलोक गौतम, शिक्षक आदित्य नारायण, मदनलाल चमोली, व दीपक कुमार सहित 400 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में मौजूद थे।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।