Skip to main content

Translate करें.

I-GOT Karmayogi पोर्टल पर उत्तराखंड एससीईआरटी ने किए दस नए कोर्स लॉच, इस संस्थानों के अधिकारियों, शिक्षकों और कार्मिकों को 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे सभी कोर्स

 

I-GOT Karmayogi पोर्टल पर उत्तराखंड एससीईआरटी द्वारा दस नवीन कोर्स लॉच किये गये है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्व्याल ने अपर निदेशक एससीईआरटी और राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को अपने संस्थानों में कार्यरत् अधिकारियों / कार्मिकों को दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 तक कोर्स पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उक्त तिथि के पश्चात यदि कार्मिकों / अधिकारियों द्वारा कोर्स पूर्ण नहीं किया जाते हैं तो सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। लॉच किये गये कोर्स का विवरण Direct link सहित नीचे दिया जा रहा है। 

पंजीकरण प्रक्रिया: iGOT Karmayogi Portal पर सरकारी कर्मचारी अपने विभाग, मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए ओटीपी से लॉगइन करके पंजीकरण कर सकते हैं।

इसे Play Store से भी install किया जा सकता है।

iGOT Karmayogi पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) और कोर्स चुनने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया
  • वेबसाइट खोलें: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल iGOT Karmayogi पर जाएं।
  • लॉगिन विकल्प: होमपेज पर ऊपर दाईं ओर Login बटन पर क्लिक करें।
  • विवरण दर्ज करें: अपना सरकारी ईमेल आईडी (जैसे @gov.in या @nic.in) या पंजीकृत मोबाइल नंबर डालें।
  • ओटीपी सत्यापन: आपके नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • प्रोफाइल सेटअप: पहली बार लॉगिन करने पर अपना नाम, विभाग (SCERT Uttarakhand), और पदनाम (Designation) भरकर प्रोफाइल अपडेट करें।
कोर्स चुनने और सीखने की प्रक्रिया
  • डैशबोर्ड पर जाएं: लॉगिन करने के बाद अपने मुख्य डैशबोर्ड पर जाएं।
  • कोर्स खोजें: Learn टैब पर क्लिक करें या सर्च बार में अपनी रुचि का विषय (जैसे- Pedagogy, Leadership, Digital Literacy) टाइप करें।
  • कोर्स का चयन: अपनी पसंद के कोर्स पर क्लिक करके उसकी अवधि, मॉड्यूल और सर्टिफिकेट की जानकारी देखें।
  • नामांकन (Enroll): कोर्स शुरू करने के लिए Enroll बटन पर क्लिक करें।
  • प्रमाण पत्र: सभी वीडियो और क्विज़ (Quiz) पूरा करने के बाद आपको डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।
क्या आपको लॉगिन करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है, या आप उत्तराखंड शिक्षा विभाग के लिए विशेष रूप से निर्धारित कोर्स की सूची देखना चाहते हैं? कृपया पोस्ट के अंत में कमेंट छोड़े।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तराखण्ड
  
जाने पूरी प्रक्रिया-  सबसे पहले कर्मयोगी पोर्टल/App में जाकर अपना लॉगिन करें,  Login मोबाइल नंबर से करें, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें फिर OTP डालें, जिससे आप Portal या App में लॉगिन हो जाएंगे उसके बाद एक-एक करके दिए हुए सभी 10 कोर्स के लिंक ओपन करें, जिससे आप Course मैं आसानी से ज्वाइन हो पाएंगे। नीचे दिए गए कोर्स पर सीधे जुड़ने के लिए कोर्स नाम पर टच करें। 

Courses 

कोर्स में enroll होने के लिए टच करें। 

1. Artificial Intelligence Integration in Microsoft Office 365

2. Artificial Intelligence (AI) for Good: Innovate, Empower and Transform

3. Anger Management

4. AI for Digital Transformation: Computer Vision

5. AI for Presentations

6. Action Research and Research Studies Scheme

7. Securing Your Computer System: Essential PC

8. Procurement of Work

9. Anger Management and Effective Public Interaction

10. A1 Applications in Government

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers