AKFI: व्यायाम शिक्षिका रीना बागड़ी सहित रूद्रप्रयाग जिले के सात शिक्षकों का एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी रैफरी परीक्षा में चयन
Himwant Live:
रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कॉलेज टैठी में तैनात व्यायाम शिक्षिका रीना बागड़ी गुसाईं ने एक साथ दो अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय रेफरी बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। खो-खो के बाद अब उन्होंने कबड्डी की राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। व्यायाम शिक्षिका रीना बागड़ी गुसाईं टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ की निवासी हैं. उनकी इस उपलव्धि पर विभागीय अधिकारियों सहित अनेक संगठनो से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं.
टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ की रहने वाली और वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज टैठी ( रुद्रप्रयाग) में व्यायाम शिक्षिका रीना बागड़ी गुसाईं ने एक साथ दो अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय रेफरी बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। खो-खो के बाद अब उन्होंने कबड्डी की राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। रीना ने बीते वर्ष 12 अप्रैल 2025 को भारतीय खो-खो महासंघ की राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा पास की थी, और अब एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया AKFI (एकेएफआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा भी पास कर ली है। हरिद्वार में आयोजित इस परीक्षा में देश भर से करीब 82 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिनमें से 72 सफल रहे। इसमें अकेले रुद्रप्रयाग जिले से सात शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक शामिल हैं। रीना शिक्षिका विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल के नियमों व तकनीकी स्तर पर तैयार करने का कार्य कर रही हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, रुद्रप्रयाग अजय कुमार चौधरी सहित अनेक लोगों ने इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए कहा कि खेलों में शिक्षकों का योगदान सराहनीय है और सात शिक्षकों का राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी चुना जाना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।