उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पर दिए यह निर्देश
उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पर दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड सचिव ने कहा है कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 में सम्मिलित होने वाले छात्रों के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथियां संस्थागत परीक्षार्थियों हेतु दिनांक 24 अगस्त 2026, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों हेतु दिनांक 04 सितम्बर 2026 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों हेतु दिनांक 09 सितम्बर 2026 निर्धारित हैं, किन्तु संस्थागत परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है और कतिपय विद्यालयों के द्वारा पोर्टल पर अद्यतन संस्थागत परीक्षार्थियों के ऑनलाइन फार्म Final Submit नहीं किये गये हैं।
अतः आपसे अनुरोध है कि जिन विद्यालयों के द्वारा अद्यतन संस्थागत छात्रों के ऑनलाइन आवेदन Final Submit नहीं किये गये हैं, उन्हें चेतावनी देते हुए निर्देशित करने का कष्ट करेंगे कि वे दिनांक 04 सितम्बर 2026 की मध्यरात्रि तक अनिवार्यतः संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्रों के ऑनलाइन आवेदन Final Submit करना सुनिश्चित करें। इस तिथि के पश्चात किसी भी दशा में आवेदनों को स्वीकार किया जाना सम्भव नहीं होगा। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य का होगा। जिन विद्यालयों के द्वारा अद्यतन ऑनलाइन फार्म सबमिट नहीं किये गये हैं, उनकी सूची संलग्न की जा रही है।
यह भी सूच्य है कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा (प्रथम) 2026 में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के आवेदन पृथक से दिनांक 05 सितम्बर 2026 से 09 सितम्बर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन भरे जाने हैं। साथ ही मुख्य परीक्षा 2027 (संस्थागत, व्यक्तिगत व सुधार परीक्षा 2026 (द्वितीय)) के पूरित आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित हार्ड कॉपी में प्रेषण हेतु तिथियां परिषद् के पत्रांक / उ०वि०शि०प०/ सिस्टम सेल / डा०प्रो० / 853-964/2026-27 दिनांक 27.08.2026 के अनुसार यथावत् ही रहेंगी।


Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।